बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है, जिसे लेकर उनके फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है। करीब 56 साल की उम्र में सैफ ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखते हुए इंस्टाग्राम पर अपना पब्लिक डेब्यू किया है। अब तक अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले सैफ की पहली पोस्ट ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि सैफ ने अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के लिए करीना कपूर या बच्चों के साथ कोई फैमिली फोटो नहीं चुनी, बल्कि पटौदी पैलेस की लाइब्रेरी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह किताबों से घिरी अपनी खूबसूरत लाइब्रेरी में नजर आ रहे हैं। कहीं वह किताबों के बीच बैठे हैं, तो कहीं पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “पटौदी लाइब्रेरी… किताबों को उनके कवर से जज कर रहा हूं।” हालांकि, सैफ की इस नई शुरुआत में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एक छोटी-सी बात ने खींचा। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अब तक सिर्फ एक ही अकाउंट को फॉलो किया है और वह हैं उनकी पत्नी करीना कपूर खान। ऐसे में सोशल मीडिया पर सैफ का यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। फैंस उनके इस रॉयल डेब्यू को खूब पसंद कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
56 साल में Saif Ali Khan ने सुनाई गुड न्यूज़! खुश हो गईं Kareena Kapoor ! फैंस बोले-बधाई हो..!!
सैफ अली खान ने 56 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर पब्लिक डेब्यू कर फैंस को सरप्राइज दिया है। एक्टर ने पहली पोस्ट में करीना या बच्चों की तस्वीरों के बजाय पटौदी पैलेस की लाइब्रेरी की झलक दिखाई। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि सैफ इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपनी पत्नी करीना कपूर खान को फॉलो कर रहे हैं। नवाब के इस रॉयल अंदाज और करीना को प्राथमिकता देने की बात ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 04:03 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola