Rohullah Mehdi Arrested: एक्टर रोहुल्लाह मेहदी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है. पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि रोहुल्लाह मेहदी ड्रग तस्करी के लिए दहिसर चेक नाका आ रहे है, जिसके बाद पुलिसवालों ने एक टीम बनाकर एक्टर को गिरफ्तार कर लिए.
ड्रग केस में गिरफ्तार एक्टर रोहुल्लाह मेहदी
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई के काशिमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने एक टीम बनाई, इसके बाद निगरानी और जांच शुरू की. इस केस में पुलिस के मुताबिक रोहुल्लाह मेहदी और उसके साथी को 28 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत करीब 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तारी के बाद एक्टर को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है.
#WATCH | Thane, Maharashtra: Rohullah Mehdi, who worked alongside Bollywood star Shahid Kapoor in the film "Deva," has been arrested in a drug trafficking case.
— ANI (@ANI) August 23, 2026
Visuals from Kashimira Police Station
(Source: Mira-Bhayander Police) https://t.co/gZdvzefuaB pic.twitter.com/HuSYF5Ri7T
प्लान बनाकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को मुंबई में सोशल मीडिया के जरिए चलाए जा रहे ड्रग्स नेटवर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि इस नेटवर्क के लिए Snapchat और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए ये सब चलाया जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक टीम बनाई और इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक डिकॉय कस्टमर यानी नकली ग्राहक को भी पेश किया. जानकारी के कासिफ नाम के एक शख्स को 28 ग्राम MD लेकर दहिसर चेक नाका इलाके में ठाकुर मॉल के पास नकली बनाए गए कस्टमर को बुलाया था और पुलिस ने कासिफ को ड्रग्स की डील के दौरान ही पकड़ा है.
कई वेब सीरीज में नजर आ चुका है एक्टर
मौके पर कासिफ के पास से 28 ग्राम ड्रग बरामद की गई, जिसकी कीमत तकरीबन 5.60 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके बाद जब पूछताछ हुई तो इसी छानबीन में रोहुल्लाह मेहदी का नाम सामने आया और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक एक्टर रोहुल्लाह मेहदी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के रहने वाले हैं और मुंबई के गोरेगांव में रहते थे. रोहुल्लाह मेहदी, शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में नजर आए थे. अबतक रोहुल्लाह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुका है.