Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

साउथ स्टार अजित कुमार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, रेसिंग के दौरान बेकाबू हुई कार, जानें अब कैसी है एक्टर की तबियत?

Ajith Kumar's Car Crash: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार एक शानदार रेसर भी है. हाल ही में अजित ने यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस में भाग लिया और इसी दौरान एक्टर हादसे का शिकार हो गए.

Ajith Kumar's Car Crash

Ajith Kumar’s Car Crash: साउथ स्टार और कार रेसर अजित कुमार यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए. कार रेसिंग के दौरान उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई. राहत की बात ये है कि इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा एशियन ला मैंस सीरीज और मिशेलिन ला मैंस कप के रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ है.

अजित कुमार का हुआ भयानक एक्सीडेंट?

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रेस के दौरान एक्टर की कार बेकाबू हो गई, जिससे अचानक उनकी कार से कंट्रोल छूट गया और वो ट्रैक पर मौजूद दूसरी कार से टकरा गई. टक्कर के बावजूद अजित कुमार को चोट नहीं लगी. हादसे के बाद अजित सुरक्षित कार से बाहर आ गए. बता दें साउथ स्टार अजित कुमार इंटरनेशनल रेसिंग सर्किट में भाग लेने वाले गिने-चुने भारतीय ड्राइवरों में से एक हैं. एक्टिंग के साथ-साथ वो रेसिंग के भी धुरंधर है.

---विज्ञापन---
Ajith Kumar

अब कैसी है एक्टर की तबियत?

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हादसा काफी भयानक था, लेकिन एक्टर को इस दौरान कहीं कोई चोट नहीं आई है. लेकिन इस हादसे से अजित कुमार को फैंस काफी परेशान हैं. हालांकि राहत की खबर मिलने के बाद से फैंस की जान में जान आ गई है.

इससे पहले भी हुआ था एक्सीडेंट

बता दें इससे पहले भी अजित कुमार रेसिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुके हैं. साल 2025 में भी उनके साथ तीन बड़े हादसे हुए थे. 2025 में वो इटली में जीटी4 (GT4) यूरोपियन सीरीज के दौरान हादसे का शिकार हुए थे. उसी साल स्पेन के वालेंसिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान उनकी कार दो बार एक्सीडेंट हुआ था. इसके अलावा दुबई में 24एच पोर्श प्रैक्टिस रेस के दौरान भी उनकी कार क्रैश हो गई थी. इन सभी हादसों में वो एक्टर बिना किसी गंभीर चोट के बच निकले थे.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 09:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola