Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Irumudi Box Office Collection Day 3: रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म

Irumudi Box Office Collection Day 3: साउथ स्टार रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की.

Irumudi Box Office Collection Day 3
Irumudi Box Office Collection Day 3

Irumudi Box Office Collection Day 3: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है. रवि तेजा स्टारर ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही छा गई है. दर्शकों का इसे भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है. रवि तेजा की इस फिल्म को रिलीज हुए अब 3 दिन हो गए हैं. आइए फिल्म की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘इरुमुडी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘इरुमुडी’ रिलीज के पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है. तीसरे दिन भी इसने अपनी पकड़ बनाई हुई है. Sacnilk के मुताबिक तीसरे दिन यानी रविवार को अबतक तक, ‘इरुमुडी’ ने ₹11.07 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹49.63 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹42.57 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने ₹16.20 का बिजनेस किया था. वहीं, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---
Irumudi Horii

‘इरुमुडी’ ने बनाया धांसू रिकॉर्ड

तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन से जबरदस्त रिकॉर्ड बना डाला है. तीन दिनों में फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने ‘नारी नारी नादेमा मुरारी (26.27 करोड़), चेन्नई लव स्टोरी (38.34 करोड़) और डकैत (36.7 करोड़) के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ही इसने टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म 2026 की लिस्ट में एंट्री मार ली है. लिस्ट में ये फिल्म 8वें स्थान पर पहुंच गई है.

2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्में (नेट कलेक्शन)

  • मना शंकर वराप्रसाद गारु- 218.47 करोड़
  • पेद्दी- 244.27 करोड़
  • द राजा साब- 146.04 करोड़
  • उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
  • मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
  • अनगनगा ओका राजू- 53.9 करोड़
  • लेनिन- 49.31 करोड़
  • इरुमुडी- 42.57 करोड़
  • चेन्नई लव स्टोरी- 38.34 करोड़
  • डकैत- 36.7 करोड़

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘इरुमुडी’ रवि तेजा के करियर की बिगेस्ट ओपनर बन गई है. फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इसमें रवि तेजा के साथ एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 07:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola