Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: रविवार को भी नहीं रुकी ‘आवारापन 2’ की रफ्तार, इमरान हाशमी की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' अब भी करोड़ों कमा रही है. जानें फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 10
Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे वीकेंड एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है. सिनेमाघरों में ‘आवारापन 2’ ने रविवार को 10 दिन पूरे कर लिए. जानिए दसवें दिन कितना रहा इस फिल्म का कलेक्शन?

10वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने 10वें दिन अब तक ₹7.05 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹160.43 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹134.55 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीतें दिनों की कमाई

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. बीच में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. रिलीज के पहले हफ्ते में इसने 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में दूसरे शुक्रवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए. फिर दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन 8.35 करोड़ कमाए थे.

फिल्म के बारे में

14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’, साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार अपने मशहूर किरदार शिवम पंडित बनकर लौटे हैं. इसमें इमरान हाशमी के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 09:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola