Priyanka Chopra and Daughter Malti Video: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. इसी सिलसिले में ग्लोबल स्टार प्रियंका लगातार भारत और अमेरिका के बीच ट्रैवल कर रही हैं. इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो सामने आया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद लोग देसी गर्ल प्रियंका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसके साथ ही वो प्रियंका के परवरिश की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें प्रियंका अपनी बेटी मालती को सनातन धर्म और संस्कारों का पाठ पढ़ाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में प्रियंका बेटी मालती को गोद में बैठाकर उन्हें ‘देवी स्तुति मंत्र’ का उच्चारण करना सिखा रही है. वीडियो में मां प्रियंका मंत्र बोल रही हैं और उनके पीछे-पीछे बेटी मालती मंत्रों को रिपीट करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के रिएक्शन की भी बाढ़ आ गई है और उन्होंने प्रियंका की खूब तारीफ की. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…