Priyanka Chopra Slap Story: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक शॉकिंग खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा को एक बार जोर से हंसने की वजह से गालों पर जोरदार थप्पड़ पड़ा था. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ हुआ यह थप्पड़ वाला कांड आजकल में नहीं बल्कि सालों पहले हुआ था. दरअसल, प्रियंका ने साल 2017 में कपिल शर्मा के शो पर अपने बचपन से जुड़ा एक फनी किस्सा शेयर किया था. जहां पर प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बचपन के दिनों में उन्हें एक बंदर ने जोरदार थप्पड़ मार दिया था.
प्रियंका ने कहा, ‘मैं लखनऊ में तीसरी क्लास में थी और हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे बंदर आया करते थे. तो एक बंदरिया ऊपर खड़े होकर पता नहीं अपने आप को साफ कर रही थी. मुझे यह बहुत फनी लगा और मैं जोर-जोर से हंसते हुए यह कह रही थी, ‘हाहा, देखो कैसे अपने आप को साफ कर रही है.’ इसके बाद वो बंदरिया नीचे आई उसने मुझे देखा और मुझे थप्पड़ मारा और फिर ऊपर चली गई. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…