बॉलीवुड की दुनिया में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अलग पहचान बनाने वाली कटरीना कैफ आज सिर्फ एक सुपरस्टार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। खास बात यह है कि बिना किसी रेगुलर स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई के उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और सही फैसलों के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कटरीना की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनका बचपन कई देशों में बीता, क्योंकि उनकी मां सोशल वर्कर थीं और काम के सिलसिले में परिवार को अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ता था। लगातार सफर की वजह से उनकी पढ़ाई घर पर ही हुई। साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कटरीना ने शुरुआती असफलताओं के बाद भी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज़ किंग’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘एक था टाइगर’, ‘धूम 3’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से कटरीना फिल्मों में कम नजर आ रही हैं और उनकी आखिरी रिलीज 2024 की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने बिजनेस और पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। साल 2019 में कटरीना ने अपना ब्यूटी ब्रांड ‘Kay Beauty’ लॉन्च किया, जो आज भारत के सफल सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड्स में गिना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्रांड की वैल्यू करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी है। कटरीना खुद अपने प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग और ब्रांड स्ट्रेटेजी से जुड़ी रहती हैं। वहीं पर्सनल लाइफ में उन्होंने दिसंबर 2021 में एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म और बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
ना स्कूल…ना डिग्री..Business World में हैं Successful Career, Actress ने खड़ा किया 300 CR का Empire
बॉलीवुड की दुनिया में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अलग पहचान बनाने वाली कटरीना कैफ आज सिर्फ एक सुपरस्टार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। खास बात यह है कि बिना किसी रेगुलर स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई के उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और सही फैसलों के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है,
First published on: Jul 15, 2026 06:25 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola