बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद या फैशन मोमेंट नहीं, बल्कि उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राका‘ की शूटिंग प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में भी लगातार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस तय समय पर पूरा करने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, दीपिका करीब 8 घंटे की वर्क शिफ्ट फॉलो कर रही हैं और वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखते हुए अपने सभी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर रही हैं। फिल्म के कई सीन्स में दौड़ना, वायर वर्क, लंबे टेक और फिजिकल मूवमेंट्स शामिल हैं। हालांकि, शूटिंग के दौरान उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। डॉक्टरों की सलाह, मेडिकल टीम की निगरानी और जरूरत पड़ने पर बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, कई क्लोज और इंटेंस शॉट्स दीपिका ने खुद शूट किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले फिल्म का अपना हिस्सा पूरा करना चाहती हैं। फिल्म ‘राका’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। इसे बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें दमदार एक्शन, साइंस-फिक्शन, इमोशनल ड्रामा और शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने दीपिका के किरदार से जुड़ी ज्यादातर जानकारी फिलहाल सीक्रेट रखी है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। एटली के निर्देशन में बन रही इस पैन इंडिया फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण पहली बार साथ नजर आएंगे। ‘राका’ को 2027 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल माना जा रहा है।
---विज्ञापन---
Deepika Padukone का Action Mode, Pregnancy में Dua की मम्मी ने लिया बड़ा फैसला !
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद या फैशन मोमेंट नहीं, बल्कि उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'राका' की शूटिंग प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में भी लगातार कर रही हैं।
First published on: Jul 17, 2026 06:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola