बॉलीवुड में सफलता हमेशा स्थायी नहीं होती। कई बार लंबे समय तक बड़े पर्दे पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले कलाकारों को भी अपनी पसंद का काम नहीं मिल पाता। ऐसा ही अनुभव इन दिनों अभिनेता कुणाल कपूर का रहा। हालांकि उन्होंने मौके का इंतजार करने के बजाय खुद अपने लिए नई राह बनाने का फैसला किया। हाल ही में कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि पिछले कुछ समय से उन्हें ऐसा काम नहीं मिल रहा था, जिसे करने को लेकर वह वास्तव में उत्साहित हों। ऐसे में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ लेखन की ओर कदम बढ़ाया और अपनी पसंद की कहानियों पर काम शुरू कर दिया। नतीजा यह रहा कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि तीन पूरी फिल्म स्क्रिप्ट तैयार कर लीं। कुणाल के मुताबिक ये केवल शुरुआती ड्राफ्ट नहीं, बल्कि पूरी तरह विकसित स्क्रिप्ट हैं। इनमें एक एक्शन फिल्म, एक रोमांटिक ड्रामा और एक कॉमेडी शामिल है। उनका कहना है कि हर कहानी ने उन्हें एक नई दुनिया और नए नजरिए से सोचने का अवसर दिया। अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती ऐसे निर्माता, निर्देशक और क्रिएटिव पार्टनर्स की तलाश है, जो इन कहानियों पर भरोसा करें और उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचाएं। कुणाल ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि तीन स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद अब चौथे आइडिया ने भी उनका पीछा करना शुरू कर दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 2026 में वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में इंद्र के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह चिरंजीवी के साथ एक तेलुगु फैंटेसी फिल्म में भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
---विज्ञापन---
Amitabh Bachchan’s Son-in-Law Struggled for Work । सोशल मीडिया पर मांगा लोगों का साथ! जानिए सबकुछ
बॉलीवुड में सफलता हमेशा स्थायी नहीं होती। कई बार लंबे समय तक बड़े पर्दे पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले कलाकारों को भी अपनी पसंद का काम नहीं मिल पाता। ऐसा ही अनुभव इन दिनों अभिनेता कुणाल कपूर का रहा। हालांकि उन्होंने मौके का इंतजार करने के बजाय खुद अपने लिए नई राह बनाने का फैसला किया।
First published on: Jul 16, 2026 11:26 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola