Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के भाई Sohail Khan हुए Sexual Harassment का शिकार, फूट-फूट कर रोए। घरवाले बने सहारा!

बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने OTT रियलिटी शो The Alliance में अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक खुलासा किया है। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए सोहेल ने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हुए थे, लेकिन शर्म और डर की वजह से उन्होंने यह बात कई सालों तक किसी से साझा नहीं की।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 17, 2026 12:42
Share :
Sohail Khan

बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने OTT रियलिटी शो The Alliance में अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक खुलासा किया है। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए सोहेल ने बताया कि बचपन में वह यौन शोषण का शिकार हुए थे, लेकिन शर्म और डर की वजह से उन्होंने यह बात कई सालों तक किसी से साझा नहीं की। सोहेल ने कहा कि जब वह बड़े हुए, तब उन्होंने पहली बार अपने पिता सलीम खान को इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मैंने पापा से कहा कि बचपन में मेरे साथ ऐसा हुआ था। उन्होंने हैरानी जताई कि मैंने इतने साल तक यह बात कैसे छिपाकर रखी। मुझे लगता था कि इसमें मेरी गलती नहीं थी, फिर भी मुझे शर्म महसूस होती थी।” शो के दौरान होस्ट कुणाल खेमू ने जब उनकी जर्नी के बारे में पूछा, तो सोहेल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह दिल से एक फैमिली मैन हैं और उनकी दुनिया उनके परिवार तक ही सीमित है। उन्होंने अपने माता-पिता, हेलेन, सलमान खान, अरबाज खान, अर्पिता और अलवीरा का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें अपने घरवालों की बहुत याद आती है। यह कहते-कहते उनकी आंखें नम हो गईं। सोहेल को भावुक देख उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह, जो इसी शो का हिस्सा हैं, भी भावुक नजर आईं। घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी उनका हौसला बढ़ाया। बचपन में झेले गए इस दर्दनाक अनुभव का खुलासा करने के बाद सोहेल खान एक बार फिर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह The Alliance के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं और उन्हें हर हफ्ते करीब 40 लाख रुपये की फीस मिल रही है।

First published on: Jul 17, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola