‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी धाकड़ इमेज बनाने वाले फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही ससुर बनने वाले हैं, उनकी बेटी इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें खुद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर एक प्यारा सा नोट भी लिखा.

इदा ने की सगाई
इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग रिश्ते को आगे बढ़ाया है. इम्तियाज अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर बेटी की सगाई की ये तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. ‘ यह फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने बेटी इदा और कृष को टैग करते हुए ‘द न्यूली एंगेज्ड’ लिखा है.
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इन तस्वीरों में इदा और कृष एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. कृष अपनी लेडीलव को एंगेजमेंट रिंग पहनाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान इम्तियाज अली के होने वाले दामाद ब्लैक कलर के नेहरू कॉलर सूट में नजर आए जिसमें वो बेहद हैंडसम दिखे. तो वहीं इदा लाइट पिंक कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में परी सी खूबसूरत दिखीं.

लंबे समय से एक-दूसरे को कर रहे थे डेट
बता दें, इदा और कृष लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं, और कुछ वक्त पहले ही कृष ने फिल्मी अंदाज में इदा को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें खुद इदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी, जिसमें कृष ने घुटनों पर बैठकर इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था.
फैंस ने बरसाया प्यार
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी, जिसपर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था. इतना ही नहीं कपल अक्सर साथ बिताए पल की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद शानदार लगती है.
क्या करतीं हैं इदा?
आपको जानकर बिल्कुल हैरानी नहीं होगी कि इदा ने अपने पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में एंट्री की और उन्होंने फिल्ममेकिंग को अपना करियर बनाया. इम्तियाज अली की बेटी ने ‘थाई मसाज’ , ‘माया’ , ‘लिफ्ट’ जैसे प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट किया है.
कौन हैं कृष अग्रवाल?
वहीं कृष अग्रवाल की बात करें, तो 24 साल के कृष ने शोबिज से दूरी बनाई हुई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो हेज फंड में क्वांटिटेटिव रिसर्चर और इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के रूप में काम करते हैं, और इम्तियाज अली के साथ एक अच्छा बॉन्ड भी शेयर करते हैं.
कहां की सगाई?
बहरहाल, लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद इदा और कृष ने नॉर्वे में समुद्र किनारे एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में अंगूठियां पहनाईं. जिसकी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं, और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.