Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन ने दुनिया को कहा अलविदा, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Savitri Sreedharan Passes Away: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. 'सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया' में अपने 'उम्मा' वाले इमोशनल किरदार से देशव्यापी पहचान बनाने वाली इस दिग्गज अभिनेत्री के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छाया है.

savitri sreedharan passes away
savitri sreedharan passes away

Savitri Sreedharan Passes Away: मलयालम सिनेमा इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज एक्ट्रेस ‘सावित्री श्रीधरन’ (Savitri Sreedharan) अब हमारे बीच नहीं रहीं. 83 साल की उम्र में केरल के कोझिकोड में उम्र संबंधी बीमारियों से जूझते हुए उन्होंने 23 सितंबर को अपनी आखिरी सांस ली. 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ में ‘उम्मा’ (जमीला) के अपने आइकॉनिक रोल से देशभर में पहचान बनाने वाली सावित्री जी के निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पिछले कुछ समय से वे उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं और 23 सितंबर को केरलम के कोझिकोड में उनका निधन हो गया. उनके जाने की खबर से उनके फैंस और पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है.

---विज्ञापन---

रंगमंच से नेशनल अवार्ड तक का सफर

फिल्मों में आने से पहले सावित्री जी ने रंगमंच (थिएटर) में सालों तक अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा था. साल 2018 में आई सौबिन शाहिर की कल्ट फिल्म ‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ (Sudani From Nigeria) में उनके ‘जमीला’ (उम्मा) के रोल ने इतिहास रच दिया. 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उन्हें इसके लिए ‘स्पेशल मेंशन’ (Special Mention) मिला और साथ ही ‘केरल राज्य फिल्म पुरस्कार’ में सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री का सम्मान दिया गया.

एमटी वासुदेवन नायर की फिल्म से डेब्यू

सावित्री श्रीधरन ने दिग्गज डायरेक्टर एमटी वासुदेवन नायर की फिल्म ‘कडावु’ (Kadavu) से अपना फिल्मी डेब्यू किया था. अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने एक मां के संवेदनशील किरदार को बड़े पर्दे पर बेहद जीवंत तरीके से निभाया था, जिसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था.

---विज्ञापन---

मां और दादी के रोल में जीता दिल

‘सुडानी फ्रॉम नाइजीरिया’ से देशव्यापी शोहरत पाने के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया. उनकी यादगार फिल्मों में ‘वलियांगडी’, ‘ब्रेकफास्ट’, ‘द मैंगो पीपल’, ‘डाकिनी’, ‘पाडा’, ‘पाप्पन’ और ‘क्रिस्टी’ जैसी हिट्स शामिल हैं. उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर मां, दादी और सपोर्टिंग रोल्स निभाकर ऑडियंस से बेहिसाब प्यार बटोरा.

सिनेमा जगत में शोक की लहर

सावित्री श्रीधरन के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम बड़े साउथ स्टार्स, मेकर्स और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अपने किरदारों में सादगी और असलियत की छाप छोड़ने वाली सावित्री जी का यह योगदान भारतीय और मलयालम सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 23, 2026 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola