Wednesday, 23 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: शादी के मंडप तक पहुंच गई थीं श्रुति हासन, फिर क्यों बदला मन? बोलीं- ‘दान कर दो!’

Entertainment News Live: एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. वहीं, दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का आज जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 40 साल की श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, श्रुति हासन हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से लेकर शादी तक पर खुलकर बात की. इस दौरान श्रुति ने बताया कि एक समय उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया.

शादी तक पहुंच गई थीं श्रुति हासन

श्रुति ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए कहा, ‘मुझे साथ रहना बहुत पसंद है. लेकिन, मैंने अपना पूरा जीवन इस तरह से जिया है कि मैं किसी सांचे में फिट नहीं बैठती. अजीब बात है कि मैं कुछ मामलों में बहुत पारंपरिक हूं और कुछ मामलों में मेरा विजन काफी रूढ़िवादी है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी ने मुझे इस फैसले पर पहुंचने के लिए मजबूर नहीं किया. मुझे बस लगता है कि शादी से जुड़े कागजी काम, फिजूलखर्ची और दिखावा… मैं सोचती हूं कि हम यह सब किसके लिए कर रहे हैं? मुझे बस कागजी कार्रवाई से डर लगता है, वरना और कुछ नहीं. मैं शादी के बहुत करीब आ गई थी और जब बात शादी तक पहुंची तो मुझे ज्यादा डर नहीं लगा. ज्यादा खर्च करने वालों को शर्मिंदा नहीं कर रही, लेकिन यह बात मुझे हमेशा परेशान करती है. दान कर दो!… मैं बच्चा गोद लेने के लिए तैयार हूं.’

---विज्ञापन---

दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन आज

आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन है. ‘बॉबी’, ‘मर्द’, ‘कटी पतंग’, ‘राजा बाबू’ और ‘क्रांति’ जैसी यादगार फिल्मों में नजर आ चुके प्रेम चोपड़ा आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में आई पंजाबी फिल्म ‘चौधरी करनैल सिंह’ से की थी. साल 1962 में आई फिल्म ‘डॉ. विद्या’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम किया.

‘दायरा’ की कमाई में गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ ने 5वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने इन 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘वाइब’ का कलेक्शन

वहीं, दूसरी तरफ कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वाइब’ ने 5वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

12:18 (IST) 23 Sep 2026
Entertainment News Live:मां के निधन से बुरी तरह टूटीं रानी मुखर्जी, सहारा बने शाहरुख खान

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट और अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. इस दुख की घड़ी में शाहरुख खान अपनी दोस्त रानी के साथ खड़े रहे. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Ddlug-fA3h7/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

First published on: Sep 23, 2026 12:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola