Actress Tragic Love Story: हिंदी सिनेमा में 70 के दशक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस नंदा की असल जिंदगी किसी ट्रैजिटी से कम नहीं थी. शशि कपूर से लेकर राजेश खन्ना, देवआनंद और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार के साथ पर्दे पर रोमांस करने वाली एक्ट्रेस नंदा की लव स्टोरी बहुत ही दर्दनाक है. उस दौर की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल नंदा ने बिना शादी किए अपनी पूरी जिंदगी एक विधवा की तरह बिताई. दरअसल, उन्हें मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई से प्यार हो गया था। उस वक्त मनमोहन पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी के निधन के बाद दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए.
एक इंटरव्यू में नंदा के भाई ने बताया था कि एक बार वहीदा रहमान ने एक डिनर प्लान किया था. जहां उन्होंने जानबूझकर नंदा और मनमोहन देसाई को अकेला छोड़ दिया. बस उसी शाम मनमोहन ने नंदा से अपने दिल की बात कह दी. उन्होंने नंदा को शादी के लिए प्रपोज किया. नंदा ने भी हां कर दी. इसके बाद साल 1992 में दोनों की सगाई हो गई। 1994 में मनमोहन देसाई की अपने घर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद नंदा ने कभी शादी नहीं की और ताउम्र अकेले विधवा की तरह रही. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…