Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office: 58 घंटों के अंदर ‘दृश्यम 3’ ने कमा डाले 100 करोड़, मोहनलाल की फिल्म बनी दर्शकों की पहली पसंद

Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' ने अपने रिलीज से तहलका मचा दिया. महज 58 घंटे में फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली.

---विज्ञापन---

Drishyam 3 records strong box office opening

Drishyam 3 Box Office: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म दर्शकों की पहली पसंद हुई है. डायरेक्टर जीतू जोसेफ की ये ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुआंधार कमाई करती नजर आ रही है.

‘दृश्यम 3’ बनी दर्शकों की पहली पसंद

मोहनलाल के फैन्स इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. यही कारण है कि फिल्म रोजाना बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस कर रही है. इस शनिवार (23 मई) को एक्टर मोहनलाल ने फ्रैंचाइजी के लिए दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभार व्यक्त किया. महज 58 घंटे में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया.

---विज्ञापन---

58 घंटे में 100 करोड़ पार

अपने X अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मोहनलाल ने लिखा, “13 सालों तक इस सफर में हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद. इस कहानी पर आपका प्यार, सपोर्ट और विश्वास हमें हर दिन और भी विनम्र बनाता है.” जारी पोस्टर बताया गया है कि ‘दृश्यम 3’ ने 58 घंटों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो एक मलयालम भाषा की फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है. एक्टर ने पोस्ट के जरिए फिल्म की टोटल कमाई 100 करोड़ से ज्यादा बताई है. हालांकि ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 92.17 करोड़ रुपये का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है.

तीसरे दिन की कमाई

बात करें फिल्म के तीसरे दिन यानी शनिवार की कमाई की तो मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने इस दिन ₹13.70 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹47.17 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹40.60 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹45.00 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹92.17 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की सुपरहिट ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है. इस फिल्म से एक बार फिर मोहनलाल ने अपनी जबरदस्त वापसी की है. फिल्म की रिलीज से पहले, इसके डायरेक्टर और मोहनलाल ने कहा था कि दर्शकों को सिनेमाघरों में यह उम्मीद लेकर नहीं आना चाहिए कि उन्हें फ्रैंचाइजी की पहली और दूसरी किस्तों की तरह इसमें भी कोई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलेंगे. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी में काफी कुछ अलग देखने को मिला है. जॉर्जकुट्टी का किरदार इसमें और भी शातिर दिखाया गया है.

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola