---विज्ञापन---

Chand Mera Dil Box Office Day 2: शनिवार को अनन्या-लक्ष्य ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 2: बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक-ड्राम फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ जबरदस्त कमाई कर रही है. ओपनिंग डे की तरह शनिवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई तय की है. आइए फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

दूसरे दिन की कमाई

22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ का बिजनेस किया. शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ी है. सैकनिल्क के मुताबिक, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने दूसरे दिन शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.21 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

फिल्म का बजट

इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹7.30 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹6.21 करोड़ हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर निर्मित इस फिल्म को बनाने में करीब 35 से 40 करोड़ रुपये का खर्च आया है. ऐसे में फिल्म ने अच्छी-खासी शुरुआत की है. आने वाले दिनों में देखना होगा कि फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की तो लीड रोल में शामिल अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी ने इस फिल्म के जरिए पहली बार साथ में काम किया है. फिल्म की कहानी एक नौजवान लड़का और लड़की की है, जो पहले दोस्त बनते हैं, फिर और फिर शादी. लेकिन दोनों को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब चांदनी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती है और दोनों बेहतरीन करियर का सपना छोड़ शादी करके नई जिम्मेदारी उठाने की कोशिश करते हैं. इस फिल्म में लक्ष्य और अनन्या पांडे के अलावा आस्था सिंह, प्रथम राठौड़, आशीष दुबे और कोमल छाबरिया भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

First published on: May 23, 2026 09:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.