Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘यह पूरी तरह से…’ Karuppu के सीक्वल पर सुपरस्टार सूर्या ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म के दूसरे पार्ट पर कहीं ये बात

Suriya Breaks Silence on Karuppu Sequel: साउथ सुपरस्टार सूर्या ने हाल ही में अपनी फिल्म 'करुप्पु' के सीक्वल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

---विज्ञापन---

Suriya Breaks Silence on Karuppu Sequel: साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘करुप्पु’ की बॉक्स ऑफिस सफलता का आनंद ले रहे हैं. सूर्या और तृषा कृष्णन की इस फिल्म ने 10 दिन के अंदर भारत में 100 करोड़ के पार की कमाई कर ली है. अब लोगों को सिनेमाघरों में धूम मचा रही इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार है. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म ‘करुप्पु’ के सीक्वल को लेकर सवाल कर रहे थे. हालांकि, खुद सूर्या ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल पर चुप्पी तोड़ दी है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

हम कुछ तो सही कर रहे…

‘करुप्पु’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच सूर्या ने आज चेन्नई में प्रेस और फैंस के लिए स्पेशल मीटिंग प्रोग्राम रखा. इस दौरान सूर्या ने फैंस से कहा कि वो सभी फैंस को मिलकर धन्यवाद करना चाहते हैं, क्योंकि इन्हीं लोगों की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता मिली हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आरजे बालाजी और फिल्म की टीम की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही सूर्या ने कहा, ‘करुप्पु’ को न सिर्फ तमिलनाडु में बल्कि केरल, आंध्र प्रदेश, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूके, अमेरिका और दुबई में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. जब हर जगह एक जैसा रिस्पॉन्स मिलता है, तो हमें लगता है कि हम कुछ तो सही कर रहे हैं.’

---विज्ञापन---

देखते हैं सर…

इसी प्रोग्राम में जब सूर्या से ‘करुप्पु’ के सीक्वल के बारे में पूछा गया, उन्होंने इस पर मुस्कुराते रिएक्ट किया और कहा, ‘देखते हैं सर’. उन्होंने अपने इस जवाब से फैंस का दिल भी रख दिया और सीक्वल की प्लानिंग को ना तो कंफर्म किया और ना ही इसका खंडन किया. इसके बाद उन्होंने फिल्म के क्लाइमेक्स पर बात करते हुए कहा, सूर्या ने कहा कि ‘फिल्म को मिल रही सफलता, यह पूरी तरह से सभी लोगों के जुनून और प्यार के साथ किए गए काम का नतीजा है, जो अब दर्शकों के प्यार के रूप में सामने आ रहा हैं.’

First published on: May 23, 2026 11:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola