Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kajol-Tanishaa बढ़ाएंगे परिवार की विरासत, नहीं रुकेगी Mukerji परिवार की परंपरा, नम हुई आंखें !

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा 2026 इस बार दिवंगत सदस्यों की यादों और पारिवारिक विरासत को लेकर खास है। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिवार की परंपरा और बड़ों को याद किया। पहले देब मुखर्जी पूजा की जिम्मेदारी संभालते थे, लेकिन 2025 में उनके और रोनो मुखर्जी के निधन से परिवार को बड़ा झटका लगा। पिछले साल रानी मुखर्जी और अब तनीषा इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 10, 2026 16:59
Share :
Kajol-Tanishaa

मुंबई की दुर्गा पूजा हो और मुखर्जी परिवार का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! हर साल नवरात्रि के मौके पर मुखर्जी परिवार पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मां दुर्गा की आराधना करता है। इस पूजा में बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होते हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। लेकिन इस बार पूजा परिवार के दिवंगत सदस्यों की यादों और विरासत को लेकर भी खास है। दरअसल, दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों के बीच काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने परिवार के बड़ों और इस परंपरा से जुड़ी यादों को साझा किया। बता दें कि पहले इस पूजा की जिम्मेदारी दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर देब मुखर्जी संभालते थे। 14 मार्च 2025 को 83 साल की उम्र में उनके निधन से परिवार को बड़ा झटका लगा। इसके कुछ महीनों बाद, 28 मई 2025 को उनके बड़े भाई और मशहूर संगीतकार रोनो मुखर्जी का भी निधन हो गया।इन मुश्किलों के बावजूद परिवार ने अपनी परंपरा को जारी रखा। पिछले साल रानी मुखर्जी आयोजन की जिम्मेदारी संभालती नजर आई थीं, जबकि इस बार तनीषा मुखर्जी भी इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। जिम्मेदारियां भले बदल रही हैं, लेकिन मां दुर्गा के प्रति आस्था और परिवार की परंपरा आज भी कायम है।

First published on: Oct 10, 2026 04:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola