सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की जिंदगी में प्यार ने एक खूबसूरत मोड़ ले लिया है। फैजल शेख के निकाह की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। सफेद शेरवानी में फैजू जहां बेहद हैंडसम लग रहे हैं, वहीं सफेद लिबास और लाल दुपट्टे में उनकी दुल्हन की खूबसूरती ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से फैजू की शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। युविका चौधरी के एक व्लॉग में वेडिंग कार्ड नजर आया था, जिस पर मिस्टर फैजू और तान्या का नाम लिखा था। इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब फैजल शेख ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सऊदी अरब के मदीना शरीफ में हुए इस निकाह में दोनों का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों में फैजू अपनी दुल्हन को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए फैजू ने अपने नए सफर के लिए फैंस से दुआएं मांगीं और उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने की अपील की। वहीं, खबरें हैं कि निकाह के बाद 19 अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
---विज्ञापन---
मदीना में ‘Mr. Faisu’ ने किया निकाह, बेहद खूबसूरत है नई नवेली दुल्हन, शादी की तस्वीरें Viral !
सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने सऊदी अरब के मदीना शरीफ में निकाह कर लिया है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सफेद शेरवानी में फैजू और सफेद लिबास व लाल दुपट्टे में उनकी दुल्हन नजर आईं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। वहीं, खबरें हैं कि 19 अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
First published on: Oct 10, 2026 05:11 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola