Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कानूनी पचड़े में फंसे मशहूर हीरो ! स्टार एक्टर की फिर बढ़ीं मुश्किलें ! आखिर क्या है पूरा माजरा ?

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे कानूनी मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया की फैमिली कोर्ट ने पवन सिंह पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, यह मामला ज्योति सिंह की ओर से दायर भरण-पोषण यानी मेंटेनेंस याचिका से जुड़ा है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 18, 2026 17:24
Share :
Pawan Singh

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे कानूनी मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया की फैमिली कोर्ट ने पवन सिंह पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, यह मामला ज्योति सिंह की ओर से दायर भरण-पोषण यानी मेंटेनेंस याचिका से जुड़ा है। सुनवाई की तय तारीख पर अदालत में पेश नहीं होने के कारण पवन सिंह पर यह जुर्माना लगाया गया। साथ ही कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनवाई के दौरान पवन सिंह के वकील ने उनकी मां प्रतिमा देवी की तबीयत खराब होने का हवाला दिया। इस संबंध में अदालत में मेडिकल सर्टिफिकेट भी पेश किया गया। इसके अलावा, मामले में बीच-बचाव कराने की मांग वाली अर्जी भी दी गई। वहीं, ज्योति सिंह अपने वकील के साथ अदालत में मौजूद थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन सिंह न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रहे हैं और मामले में देरी हो रही है। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल 2022 को ज्योति ने बलिया फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण की याचिका दायर की थी। उन्होंने हर महीने पांच लाख रुपये देने की मांग की है। हालांकि, इस मांग पर अदालत का अंतिम फैसला अभी नहीं आया है और मामला लंबित है।

First published on: Oct 18, 2026 05:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो