Saturday, 14 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां को टूटता देख तिलमिलाए Salman Khan? BB20 के सेट पर नहीं आए दबंग! बढ़ गया भाईजान का पारा!

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बेटे की हालत देखकर उनकी मां ने इमोशनल ऑडियो नोट शेयर किया और मेकर्स पर सवाल उठाए। उन्होंने दर्शकों से अधूरे प्रोमो देखकर राय न बनाने की अपील की। वहीं, वीकेंड का वार की शूटिंग शुक्रवार से शनिवार के लिए टलने के बाद चर्चा है कि सलमान खान स्काउट के साथ हो रहे बर्ताव से नाराज हैं। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 14, 2026 16:51
Share :
Salman Khan

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के गेम से ज्यादा मेकर्स के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर स्काउट ओपी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। कभी लव गिल के साथ उनकी लड़ाई, तो कभी गुस्से में सिर मुंडवाने की हरकत ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब घर के अंदर बेटे की हालत देखकर स्काउट की मां भी काफी परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने एक इमोशनल ऑडियो नोट शेयर कर अपना दर्द बयां किया और शो के मेकर्स पर भी सवाल उठाए। दरअसल, शुक्रवार को स्काउट की टीम ने उनकी मां का एक वॉयस नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें उनकी मां ने कहा कि दर्शकों को किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में अधूरी जानकारी के आधार पर राय नहीं बनानी चाहिए। पूरा एपिसोड देखने के बाद ही किसी के व्यवहार को समझना चाहिए। उन्होंने पुराने एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे अधूरे प्रोमो से गलतफहमी पैदा हुई थी और सलमान खान को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। मां की चिंता है कि कहीं उनके बेटे को भी गलत तरीके से तो नहीं दिखाया जा रहा। वहीं, इस विवाद के बीच वीकेंड का वार की शूटिंग टलने से भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार को होने वाली शूटिंग शनिवार के लिए री-शेड्यूल कर दी गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्काउट की मां का ऑडियो सामने आने के बाद सलमान खान नाराज हैं और शो के प्रोमो पर नजर रख रहे हैं। हालांकि, भाईजान की नाराजगी और मेकर्स को फटकार लगाने की खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

First published on: Nov 14, 2026 04:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो