Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस दूसरी बार बनने जा रहीं मां, प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिखाया बेबी बंप

टीवी शो कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बनेगीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: Mar 28, 2025 18:21
Share :
pooja banerjee

टीवी शो कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं हैं। पूजा और उनके पति संदीप सेजवाल इस नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि वे हमेशा से दो बच्चे चाहती थीं और अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो रही है। उनकी पहली बेटी अब तीन साल की हो चुकी है। फिलहाल पूजा अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं और टीवी से ब्रेक लिया हुआ है। आखिरी बार वे बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि जब उनके बच्चे थोड़े बड़े हो जाएंगे, तब वे काम पर लौटेंगी।

यह भी पढे़ं: ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग में मचा तहलका, ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए तैयार सलमान खान की फिल्म

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 28, 2025 06:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola