Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kangana Ranaut defends Aishwarya Rai amid Cannes trolling। सुनाई खरी-खोटी! आग-बबूला हुई एक्ट्रेस !

Aishwarya Rai Bachchan का कान्स 2026 लुक खूब चर्चा में है। ब्लू गाउन में उनके ग्लैमरस अंदाज को फैंस ने सराहा, जबकि कुछ लोगों ने उम्र और वजन को लेकर ट्रोल किया। इस पर Kangana Ranaut ने ऐश्वर्या का समर्थन करते हुए कहा कि फैशन आत्म-अभिव्यक्ति है और महिलाओं को दूसरों को खुश करने के लिए नहीं जीना चाहिए।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 25, 2026 15:46
Share :
Kangana Ranaut

Aishwarya Rai Bachchan का कान्स 2026 लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्ट्रेस ने इस बार डिजाइनर अमित अग्रवाल का खास ब्लू गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की। स्पेस और यूनिवर्स से प्रेरित इस आउटफिट पर की गई बारीक सीक्वेंस वर्क ने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दिया। बताया जा रहा है कि इस ड्रेस को तैयार करने में करीब 1500 घंटे लगे। ऐश्वर्या ने हमेशा की तरह पूरे आत्मविश्वास, मुस्कान और ग्रेस के साथ इस लुक को कैरी किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके वजन और उम्र को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच Kangana Ranaut उनके समर्थन में सामने आईं। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि फैशन और स्टाइल हर व्यक्ति की अपनी अभिव्यक्ति है और कोई भी महिला सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए नहीं जीती। उन्होंने ऐश्वर्या को बेहद खूबसूरत बताते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

First published on: May 25, 2026 03:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola