Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, शुक्रवार को इतने करोड़ हुई कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: 'दृश्यम 3' का दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. पहले हफ्ते में 245 करोड़ से ज्यादा बटोरने के बाद 8वें दिन की कमाई के साथ अजय देवगन की फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 257 करोड़ के पार निकल चुका है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8
Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड फीवर एक बार फिर चढ़ गया है. मंडे को मामूली गिरावट के बाद फिल्म ने पूरे हफ्ते थिएटर्स में मजबूती से पकड़ बनाए रखी और महज 5 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली. पहला हफ्ता धमाकेदार तरीके से खत्म करने के बाद अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है. 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को भी फिल्म की कमाई में गजब का उछाल देखा गया है.

पहले हफ्ते का शानदार रिपोर्ट कार्ड

‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग ली थी. इसके बाद शनिवार को 53.50 करोड़, रविवार को 61 करोड़, सोमवार को 21 करोड़, मंगलवार को 19.50 करोड़ और बुधवार को 15.50 करोड़ बटोरे. गुरुवार (7वें दिन) को 13 करोड़ कमाकर फिल्म ने भारत में अपने पहले हफ्ते का कुल नेट बिजनेस 245.50 करोड़ रुपये पर खत्म किया.

---विज्ञापन---

दूसरे फ्राइडे को तगड़ी कमाई

सैकनिल्क (Sacnilk) की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 8वें दिन यानी अपने दूसरे शुक्रवार को रात 9 बजे तक फिल्म ने 11.73 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. थिएटर्स में 18% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जो वीकडे के हिसाब से काफी सॉलिड मानी जा रही है.

257 करोड़ का आंकड़ा पार

दूसरे शुक्रवार की कमाई जोड़कर ‘दृश्यम 3’ का 8 दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 257.23 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 308.44 करोड़ रुपये का बड़ा माइलस्टोन अचीव कर लिया है.

---विज्ञापन---

विजय सालगांवकर का चला मैजिक

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के ‘विजय सालगांवकर’ वाले कैरेक्टर का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सस्पेंस से भरी इस क्राइम-थ्रिलर को देखने के लिए थिएटर्स में दूसरे हफ्ते भी फैमिली ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ रही है.

दूसरे वीकेंड पर नई उम्मीदें

दूसरे हफ्ते की शुरुआत फ्राइडे को 9 करोड़ से ज्यादा के आंकड़े से करने के बाद ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जबरदस्त स्पाइक देखने को मिलेगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म दूसरे वीकेंड तक 280 करोड़ के आंकड़े को भी आसानी से टच कर सकती है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2026 10:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola