Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- डर के मारे आगे नहीं बढ़ पाती

Katrina Kaif: मां बनने के बाद बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं कटरीना कैफ ने ट्रोल्स पर पहली बार बात की है. लंदन के एक इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा कि अगर वे लोगों के कमेंट्स और क्रिटिसिज्म से डरतीं, तो लाइफ में कभी आगे ही नहीं बढ़ पातीं.

Katrina Kaif on trolling
Katrina Kaif on trolling

Katrina Kaif: बॉलीवुड ब्यूटी कटरीना कैफ (Katrina Kaif) मां बनने के बाद जब भी पब्लिकली नजर आईं, तो उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग और ट्रोल्स का सामना करना पड़ा. नीता और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में उनकी अपीयरेंस पर भी लोगों ने काफी तंज कसे थे. हालांकि सलमान खान (Salman Khan) समेत कई सेलेब्स ने ट्रोल्स की क्लास लगाई थी. अब आखिरकार कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और नेगेटिविटी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनका करारा जवाब इंटरनेट पर छाया हुआ है.

ट्रोल्स पर कटरीना का करारा जवाब

लंदन के एक इवेंट में पहुंची कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया नेगेटिविटी पर बेबाकी से बात की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की बातें कभी भी आपकी अपनी सेल्फ-वर्थ या वैल्यू को तय नहीं करनी चाहिए. दूसरों को प्लीज करने के चक्कर में इंसान अपने खुद के डिसीजन लेने की एबिलिटी खो बैठता है.

---विज्ञापन---

डर के मारे रुक जाती लाइफ

कटरीना ने आगे कहा कि अगर वे हर बार आलोचनाओं या लोगों के जजमेंट्स के हिसाब से अपने कदम उठातीं, तो डर के मारे कभी लाइफ में आगे ही नहीं बढ़ पातीं. उन्होंने कहा कि जब दुनिया आपकी तारीफ न करे, तो आपको खुद अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है.

अंबानी पूजा पर हुईं ट्रोल

मदरहुड एंजॉय कर रहीं कटरीना जब नीता और मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंची थीं, तब उनके वेट गेन और लुक्स को लेकर इंटरनेट पर काफी भद्दे कमेंट्स किए गए थे.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने ली थी क्लास

जब ट्रोल्स कटरीना को निशाना बना रहे थे, तब सलमान खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने कटरीना के सपोर्ट में आकर ट्रोल्स को जमकर लताड़ा था और न्यू मॉम्स के प्रति थोड़ी मैच्योरिटी और रिस्पेक्ट दिखाने की सलाह दी थी.

बेटा विहान और पर्सनल लाइफ

कटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने और विक्की कौशल ने ‘विहान कौशल’ (Vihaan Kaushal) रखा है. फिलहाल एक्ट्रेस बड़े पर्दे से ब्रेक पर हैं, लेकिन चुनिंदा इवेंट्स और पार्टीज में उनका ग्रेसफुल लुक फैंस को काफी पसंद आता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2026 08:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola