Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस 20’ में पहली वाइल्डकार्ड एंट्री कौन? कुमार सानू की बेटी को लेकर चर्चा तेज

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में पहली वाइल्डकार्ड एंट्री को लेकर गॉसिप्स तेज हो गई हैं. रीति तिवारी के बेघर होने के बाद रिपोर्ट्स का दावा है कि कुमार सानू की बेटी और पॉपुलर इंडो-अमेरिकन सिंगर शैनन के. मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं.

shannon k rumored as first wildcard contestant bigg boss 20
shannon k rumored as first wildcard contestant bigg boss 20

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में ड्रामे और नॉम‍िनेशन का पारा हाई है. रोहेद खान के बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन से फैंस शॉक्ड हैं. लेकिन असली ट्विस्ट अब आने वाला है. खबर है कि मेकर्स सीजन की पहली ‘वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट’ की एंट्री कराने जा रहे हैं. दिग्गज सिंगर कुमार सानू की 25 साल की बेटी शैनन के. (Shannon K.) का नाम तेजी से उछल रहा है, जो सलमान खान के शो में तहलका मचाने आ सकती हैं.

वाइल्डकार्ड एंट्री पर संस्पेंस जारी

शैनन के. की संभावित एंट्री पर करीबियों ने बताया कि मेकर्स के साथ बातचीत जारी है, लेकिन अभी कुछ भी ऑफिशियल कन्फर्म नहीं हुआ है. फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाने वाली ये सिंगर-एक्ट्रेस सलमान खान के घर में कदम रखेंगी या नहीं.

---विज्ञापन---

लंदन से लॉस एंजिल्स तक का सफर

शैनन का असली नाम सना कुमार सानू है. भारत में जन्मी शैनन की परवरिश लंदन में हुई और फिर वे अपना म्यूजिक करियर बनाने लॉस एंजिल्स चली गईं. वेस्टर्न पॉप म्यूजिक (Western Pop Music) में पहचान बनाने वाली शैनन ने सोशल मीडिया पर फादर्स डे के मौके पर पिता कुमार सानू के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा था.

कोचेला और इंटरनेशनल म्यूजिक ट्रैक्स

2018 में ‘अ लॉन्ग टाइम’ से डेब्यू करने वाली शैनन ‘गिव मी योर हैंड’ (एंटी-बुलीइंग कैंपेन), ‘एंटीडोट’, ‘ओटीटी’ और अगस्त 2026 में आए ‘नॉट माय शेड’ जैसे ट्रैक्स के लिए जानी जाती हैं. वे साल 2025 के मशहूर कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल (Coachella Festival) और रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी परफॉर्म कर चुकी हैं.

---विज्ञापन---

म्यूजिक के साथ एक्टिंग डेब्यू

शैनन ने हिंदी फिल्म ‘चल जिंदगी’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स जैसे ‘टोड’ व ‘हॉट ईयर’ से जुड़ी रही हैं. इसके अलावा उन्होंने अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ (ऑस्कर विनर एम.एम. कीरावनी का म्यूजिक) और मौनी रॉय की हॉटस्टार सीरीज ‘सलाकार’ में अपनी आवाज दी है.

सौतेले भाई जान सानू का कनेक्शन

अगर शैनन की एंट्री होती है, तो यह कुमार सानू की फैमिली से दूसरा बिग बॉस कनेक्शन होगा. इससे पहले उनके सौतेले भाई जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ‘बिग बॉस 14’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. फिलहाल फैंस मेकर्स के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2026 08:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola