Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग तीसरी शादी करेंगे मशहूर एक्टर, क्या 61 की उम्र में बसाएंगे घर?

भले ही आमिर खान का अभी तीसरी शादी करने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन 61 साल के एक और सुपरस्टार तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं। जी हां, हॉलीवुड के मशहूर एक्टर अपनी 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 25, 2025 17:32
Share :

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को तीसरी बार प्यार हो गया है, लेकिन ऐसा करने वाले वो पहले हीरो नहीं है। आमिर की तरह ही हॉलीवुड स्टार 61 साल की उम्र में इश्क लड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि वो इस उम्र में 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग घर बसाने जा रहे हैं। तलाक के बाद एक्टर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत करने के लिए रेडी हैं और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है। यह कपल अक्सर ही एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है और दोनों साल 2022 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

तीसरी शादी करने को तैयार सुपरस्टार?

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली से तलाक के बाद अब सुपरस्टार ब्रैड पिट अपनी गर्लफ्रेंड इनेस डी रामोन से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ‘राडारऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट ने न्यूजीलैंड शूटिंग के लिए जाने से पहले इनेस डी रामोन को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है और अब कपल किसी भी वक्त शादी कर सकता है। बता दें कि रामोन ने साल 2022 में ‘द वैम्पायर डायरीज’ फेम पॉल वेस्ले से शादी के 3 साल बाद तलाक लिया है। वो एक जूलरी डिजाइनर हैं और फिलहाल 32 साल की हैं, जबकि ब्रैड पिट 61 साल के हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 1 मई को महाक्लैश, एक साथ रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

First published on: Apr 25, 2025 05:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola