रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का नया एपिसोड इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस बार घर में राशन को लेकर शुरू हुई बहस ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरा माहौल हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने अतिरिक्त स्नैक्स की मांग की। उनका कहना था कि वह दवाइयां ले रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा खाने की जरूरत है। हालांकि, घरवालों को हैरानी इस बात पर हुई कि उन्होंने पहले कभी अपनी मेडिकल कंडीशन का जिक्र नहीं किया था। इसी मुद्दे पर शिवांगी जोशी ने श्रेया से सवाल पूछ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि शिवांगी भावुक होकर रो पड़ीं। इसके बाद उन्होंने पूरी घटना अपने करीबी दोस्त हर्षद चोपड़ा को बताई। शिवांगी को रोता देख हर्षद अपना आपा खो बैठे और गुस्से में श्रेया से भिड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए राम कपूर, आकांक्षा चमोला और खुद शिवांगी को बीच-बचाव करना पड़ा। हर्षद का कहना था कि वह सिर्फ अपनी दोस्त के सम्मान के लिए खड़े हुए हैं और किसी को भी उनसे गलत तरीके से बात करने का अधिकार नहीं है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग हर्षद की दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि उन्हें अपना गुस्सा काबू में रखना चाहिए था। वहीं, कुछ फैंस हर्षद और शिवांगी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर लव एंगल की भी अटकलें लगा रहे हैं। अब दर्शकों की नजर शो के अगले एपिसोड पर टिकी है।
---विज्ञापन---
Harshad Chopda lost his cool in Lock Upp, Shivangi Joshi के लिए हदें की पार ! दोस्ती या फिर प्यार ?
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का नया एपिसोड इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इस बार घर में राशन को लेकर शुरू हुई बहस ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरा माहौल हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने अतिरिक्त स्नैक्स की मांग की।
First published on: Jul 08, 2026 05:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola