Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कहां है प्रेरणा के अनुराग? श्वेता तिवारी संग अफेयर को बताया बड़ी गलती

Where is Cezanne Khan: श्वेता तिवारी के पहले एक्स हस्बैंड राजा चौधरी की वजह से एक बार फिर सिजैन खान का नाम चर्चा में आ गया है.

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jul 30, 2026 02:31
Share :

Where is Cezanne Khan: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ के अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी आज भी लोगों की फेवरेट है. एक दौर था जब शो में सिजैन खान और श्वेता तिवारी की केमिस्ट्री देखने के लिए लोग नए एपिसोड्स का इंतजार करते थे. लेकिन सिजैन और श्वेता की ऑनस्क्रीन जोड़ी से ज्यादा उनकी ऑफस्क्रीन लाइफ सुर्खियों में रहती थी. श्वेता तिवारी के पहले एक्स हस्बैंड राजा चौधरी की वजह से अब सालों बाद एक बार फिर सिजैन खान का नाम चर्चा में आ गया है. राजा चौधरी ने इंटरव्यू में दावा किया कि श्वेता तिवारी और सिजैन खान के बीच रिलेशनशिप था. हर कोई जानना चाहते हैं आखिर टीवी के अनुराग आजकल कहां है और क्या कर रहे हैं.

बता दें सिजैन खान ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में टीवी शो हसरतें से की थी. उस समय वह मॉडलिंग भी कर रहे थे और पढ़ाई के साथ एक्टिंग में किस्मत भी आजमा रहे थे. सिजैन खान को अपनी असली पहचान टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के अनुराग भरसू के किरदार से मिली. इस शो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. हालांकि इस शो के बाद सिजन ने धीरे-धीरे टीवी से दूरी बना ली. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो एक्टिंग से ज्यादा बिजनेस और इन्वेस्टमेंट पर अपना ध्यान लगाया.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2026 02:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola