टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति और पालक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी बेटी के साथ रिश्ते और पालक-इब्राहिम अली खान की डेटिंग रूमर्स पर खुलकर बात की। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। राजा चौधरी ने कहा कि पालक उन्हें अपना पिता नहीं मानतीं और काफी समय से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रिश्ते में आई दूरी उन्हें दुख जरूर देती है, लेकिन वह अपनी बेटी के फैसलों का सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पालक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर रखा है और अब उनकी निजी जिंदगी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं रहती। जब राजा से पालक और इब्राहिम अली खान की डेटिंग अफवाहों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “अगर वह मेरी जिंदगी का हिस्सा होती तो मुझे फर्क पड़ता। वह मुझे पिता नहीं मानती, इसलिए इस बारे में उनकी मां से पूछना चाहिए। मैं सिर्फ उनका बायोलॉजिकल पिता हूं।” हालांकि, बातचीत के दौरान राजा का अपनी बेटी के लिए प्यार भी साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि अगर पालक आधी रात को भी उन्हें बुलाएंगी, तो वह बिना सोचे उनके पास पहुंच जाएंगे। राजा के मुताबिक, पालक के आठ साल की उम्र तक उन्होंने उनकी पूरी देखभाल की थी, लेकिन श्वेता तिवारी से अलग होने के बाद पिता-बेटी के रिश्ते में दूरियां बढ़ती चली गईं।
---विज्ञापन---
Raja Chaudhary ने खोला Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan के डेटिंग रुमर का राज, झलक उठा जुदाई का दर्द !
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति और पालक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी बेटी के साथ रिश्ते और पालक-इब्राहिम अली खान की डेटिंग रूमर्स पर खुलकर बात की। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
First published on: Jul 29, 2026 02:37 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola