Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कितनी गंदी बातें…’ शिल्पा शिंदे पर भड़के विकास गुप्ता, बोले- ‘एक लड़की की…’

Vikas Gupta Slams Shilpa Shinde: रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में पहुंचे विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा है. जहां विकास ने शिल्पा को बदतमीज और नेगेटिव बताया है.

---विज्ञापन---

Vikas Gupta Slams Shilpa Shinde: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में जब से शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है, इस शो में आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स की भी दिलचस्पी बढ़ने लगी है. दरअसल, शिल्पा शिंदे के ‘लॉक अप’ में आने के बाद ‘बिग बॉस 11’ में उनके टक्कर दुश्मन रहे विकास गुप्ता और हिना खान भी सामने आ गए. पिछले हफ्ते जहां शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आई हिना खान ने शिल्पा को आईना दिखाया था. वहीं, अब विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा है. जहां विकास ने शिल्पा को बदतमीज और नेगेटिव बताया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

शिल्पा जी कहलाने का हक नहीं…

‘लॉक अप’ के नए एपिसोड में शिल्पा शिंदे उस समय चौंक गईं जब उन्हें पता चला कि फिनाले वीक के कारण विकास को उनकी जगह टास्क के लिए बुलाया गया है. इस दौरान विकास ने शिल्पा के बारे में काफी कुछ कहा, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं था. विकास ने सभी से बात की और सबके गेम की तारीफ की, लेकिन जब शिल्पा की बारी आई तो उन्होंने कहा कि उन्हें शिल्पा जी कहलाने का हक बिल्कुल नहीं है.

---विज्ञापन---

आप कितनी बदतमीज…

विकास ने शिल्पा के बारे में बात करते हुए कहा, ‘आप कितनी बदतमीज हैं आपको मालूम है? आपने उसके (शिवांगी) बारे में कितनी गंदी बातें बोलीं? मतलब इतनी बदतमीजी? राम कपूर के लिए बोला कि इसके मोटे के साथ सोऊंगी मैं? यह मजाक नहीं था. आप ऐसे ही इंसान हैं और हर जगह नेगेटिवी फैलाती हैं. आपको कोई नहीं बदल सकता. शिल्पा जी नहीं, सिर्फ शिल्पा. किसी की प्राइवेट जिंदगी पर इतनी बदतमीजी से बात नहीं करनी चाहिए. एक लड़की की वर्जिनिटी के बारे नेशनल टीवी पर चर्चा कर रहे थे? शरम नहीं आई.’ इस पर शिल्पा ने कहा, ‘आपने ये अफवाहें इंस्टाग्राम पर सुनी होगी.’ इसके जवाब में विकास ने कहा, ‘बाहर जो सच है वो मैं बोल रही हूं, जिसे जैसे लेना है ले ले.’

First published on: Jul 30, 2026 02:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola