Glen Hansard Dead in Road Accident: हॉलीवुड और आयरिश फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज म्यूजिक कंपोजर ग्लेन हैंसर्ड का निधन हो गया है. खबरों के अनुसार, ऑस्कर अवॉर्ड विनर ग्लेन हैंसर्ड की मौत एक सड़क हादसे में हुई है, सूचना मिलने पर पुलिस और इंमरजेंसी हेल्थ सर्विस मौके पर पहुंची, जहां शुरुआती इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया. ग्लेन हैंसर्ड के मौत की खबर से पूरी म्यूजिक में मातम पसरा हुआ है. इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.
सड़क हादसे में ग्लेन हैंसर्ड की मौत
आयरिश पुलिस के अनुसार, 56 साल के ऑस्कर अवॉर्ड विनर ग्लेन हैंसर्ड बुधवार 29 जुलाई, 2026 को डबलिन के बाहरी इलाके में सड़क हादसे के शिकार हो गए. ये हादसा इतना भयानक था कि उनकी मोटरसाइकिलस के परखच्चे उड़ गए. ग्लेन हैंसर्ड के साथ ये हादसा तड़के स्ट्रॉबेरी बेड्स के पास हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस और इंमरजेंसी हेल्थ सर्विस की टीम सुबह 4:30 बजे टिंकर्स हिल और रग्ड लेन के बीच आर 109 लोअर रोड पर पर पहुंची. आयरिश पुलिस ने म्यूजिक कंपोजर का नाम लिए बिना बताया कि घटनास्थल पर ही उनका इलाज किया गया.
Oscar winner Glen Hansard, who found fame after starring in The Commitments and with his band The Frames, has been killed in a motorcycle crash in Co Dublin.
— The Irish Times (@IrishTimes) July 29, 2026
Hansard (56) died following a single-vehicle crash at the Strawberry Beds, Lucan, just before 4.30am.
Read:… pic.twitter.com/i0BHFejsgz
ग्लेन हैंसार्ड के निधन की घोषणा
आयरिश इंडिपेंडेंट के अनुसार, कुछ ही समय बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हैंसार्ड की एजेंसी ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दुख भरे मन से हम ग्लेन हैंसार्ड के निधन की घोषणा करते हैं, जिनका आज सुबह डब्लिन में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया.’ हैनसार्ड के परिवार ने बयान में आगे कहा, ‘ग्लेन का परिवार इस दुखद घटना से गहरा सदमे में है.’ फिलहाल, आयरिश पुलिस इस मामले की जांच के जांच कर रही है.
Oscar winner Glen Hansard ("Once") has died in a motorcycle crash at 56 years old. He won the Academy Award for best original song with "Falling Slowly."
— Variety (@Variety) July 29, 2026
“With broken hearts we announce the passing of Glen Hansard who passed away, in the early hours of this morning, following a… pic.twitter.com/N11r0IhNjQ
प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक
आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने ग्लेन हैंसर्ड को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘ग्लेन हैंसर्ड के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. वे एक टैलेंटेड म्यूजिशियन और एक्टर थे जिन्होंने कई सालों तक आयरलैंड की सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं.’