Ramayana Trailer Release: फाइनली ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. 30 जुलाई की सुबह 4:15 मिनट पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को देखने के लिए कई फैंस देर रात इंतजार करते रहे. रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है. आइए जानते हैं, ट्रेलर में क्या है खास?
लंबे इंतजार के बाद फाइनली फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर में यश को रावण के रूप में देखने के लिए फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. फैंस का ये इंतजार भी मेकर्स ने बखूबी निभाया है. हर कोई यश के किरदार की तारीफ कर रहा है. लगभग चार मिनट के इस ट्रेलर में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय समेत कई कलाकारों की झलक देखने को मिली है.
रावण बन छाए ‘यश’
ट्रेलर की शुरुआत होती है साउथ सुपरस्टार यश यानी रावण के किरदार की. ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया कि रावण तीनों लोकों का स्वामी बन चुका है और पूरे ब्रह्माण्ड को जीनते की हुंकार भर रहा है. इस किरदार में यश भारी-भरकम, जटाधारी लुक में बड़ी-बड़ी सेनाओं से अकेले ही युद्ध करते दिखे. ऐसे में रावण का अहंकार मिटाने और पृथ्वी पर बढ़ते पाप को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु, श्रीराम के रूप में जन्म लेने वाले हैं.
रणबीर कपूर ने जीता दर्शकों का दिल
अयोध्या में श्री राम का जन्म हुआ. ‘जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ा है, भगवान विष्णु ने अवतार लेकर उसकी रक्षा की है. मेरा ज्येष्ठ पुत्र… राम. रावण के इंट्रो के बाद बारी आती है रणबीर कपूर यानी राम के इंट्रो की. राम के रूप में रणबीर कपूर को फैंस ने पहले ही देख लिया था. ट्रेलर में डायलॉग के साथ उनका किरदार और बेहतर निखर कर सामने आया है. इसमें रणबीर बेहद सहज, और श्री राम के किरदार में ढलते शांत नजर आ रहे हैं.
साई पल्लवी और रवि दुबे की झलक
ट्रेलर में पहली बार माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की झलक देखने को मिली है. ट्रेलर में साई पल्लवी की खास झलक देखने को मिली है. माता सीता के रूप में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. ट्रेलर में दो डायलॉग हैं. रकुल प्रीत की भी झलक देखने को मिली, जिन्होंने शूर्पणखा का किरदार निभाया है और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे उनकी नाक काटते नजर आए. बाकी इंटरनेट पर ट्रेलर को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
फिल्म के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं इसका दूसरा पार्ट ठीक एक साल बाद दिवाली 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. इसका संगीत एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है. विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की कमान ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG ने संभाला है, जो फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की ही कंपनी है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे.
शुरुआत में मेकर्स ‘रामायण’ के इस भव्य ट्रेलर को 24 जुलाई को रिलीज करने वाले थे. लेकिन बाद में अचानक इसे टाल दिया गया. फिर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि 30 जुलाई ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 पर ‘रामायण’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा और अब फाइनली ट्रेलर आउट हो गया है.