Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2 की क्वीन बनी Shivangi Joshi, शो के विनर का नाम हुआ OUT,किस Contestant ने मारी बाज़ी ?

रियलिटी शो Lock Upp इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिनाले को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के संभावित टॉप 3 फाइनलिस्ट्स के नाम सामने आ गए हैं।

Edited By : Priya Singh | Updated: Jul 29, 2026 16:49
Share :
Shivangi Joshi

रियलिटी शो Lock Upp इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिनाले को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के संभावित टॉप 3 फाइनलिस्ट्स के नाम सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और योगेश रावत फिनाले की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन्हीं तीन कंटेस्टेंट्स में से कोई एक ट्रॉफी का मजबूत दावेदार हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो शो के चर्चित चेहरे राम कपूर और शिल्पा शिंदे फिनाले से पहले ही बाहर हो सकते हैं। चर्चा है कि शिल्पा शिंदे टॉप 4 और राम कपूर टॉप 5 तक पहुंच सकते हैं। शिवांगी जोशी ने अपनी इमोशनल लाइफ स्टोरी और मजबूत गेम से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं श्रेया कालरा अपने निजी खुलासों के कारण चर्चा में रहीं, जबकि योगेश रावत ने शांत लेकिन दमदार रणनीति से खुद को मजबूत खिलाड़ी साबित किया। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स ने किसी भी फाइनलिस्ट के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स और चर्चाओं के आधार पर ही ये दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यही तीन कंटेस्टेंट्स फिनाले में पहुंचेंगे या फिर आखिरी समय में कोई बड़ा ट्विस्ट पूरे गेम का समीकरण बदल देगा।

First published on: Jul 29, 2026 04:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola