Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hardik Pandya को गर्लफ्रेंड संग आशिकी लड़ाना पड़ा भारी! सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ट्रोल

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से आशिकी लड़ाना पड़ा भारी पड़ गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 12, 2026 19:36
Share :

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. पुणे के एक वकील ने हार्दिक पांड्या पर जीत की जश्न के दौरान नेशनल फ्लैग का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कहा जा रहा है इस मामले में हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के जश्न में खिलाड़ियों से लेकर फैंस भी डूबे हुए नजर आए. वहीं, इसी बीच हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा चर्चा का विषय बन गए.

उन्हें डांस करते हुए, किस करते हुए और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया, जिनकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो गईं. इसी बीच कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जीत के बाद हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा पोडियम पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं. इस दौरान हार्दिक की पीठ पर तिरंगा लिपटा हुआ था. बस फिर क्या था, ये सब देख लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. खबर है कि पुणे के एक वकील वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में हार्दिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 12, 2026 07:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola