Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर 2’ से ‘दृश्यम 3’ तक, 2026 के बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल फिल्मों ने किया राज! जानें कौन रही नंबर-1

Sequel Movies Ruled Box Office in 2026: बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 का अब तक का सफर काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इस साल कई फ्रेंचाइजी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रिकॉर्ड बनाए हैं.

Sequel Movies Ruled Box Office in 2026: साल 2026 में अब तक बॉक्स ऑफिस का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जहां ‘टॉक्सिक’ जैसी मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, वहीं ‘हनुमान अंश’ जैसी कम बजट वाली फिल्म महीनों से सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. इसके अलावा, साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर सीक्वल फिल्मों का भी बोलबाला रहा है. अब तक के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो साफ पता चलता है कि कई फ्रेंचाइजी फिल्मों ने हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर जैसे टैग हासिल किए हैं. इनमें ‘बॉर्डर 2’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि साल 2026 की नंबर-1 फ्रेंचाइजी फिल्म कौन-सी है.

फिल्म की सक्सेस पूरी तरह कहानी पर निर्भर

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने हाल ही में बताया कि फ्रेंचाइजी फिल्मों की शुरुआत भले ही अच्छी हो सकती है, लेकिन उनकी बॉक्स ऑफिस सक्सेस पूरी तरह कहानी पर निर्भर करती है. तरण आदर्श ने कहा, ‘एक फ्रेंचाइजी फिल्म हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती है और पहले दिन ही लोगों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है, लेकिन इसके बाद कहानी ही सब कुछ तय करती है. इस साल ‘धुरंधर द रिवेंज’, ‘धमाल 4’, ‘आवारापन 2’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में हैं. इनकी लोकप्रियता दर्शकों को लंबे समय तक याद रहती है. इनमें से कुछ फिल्मों में ऐसे किरदार हैं, जिनकी कहानियों में दर्शक दिलचस्पी लेने लगते हैं. जैसे ‘धुरंधर’ और ‘दृश्यम’.’

---विज्ञापन---

फ्लॉप फिल्म के सीक्वल ने रचा इतिहास

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने भी तरण आदर्श की बात से सहमति जताते हुए कहा, ‘हर साल कुछ फ्रेंचाइजी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं, लेकिन इस साल जो बात कामयाब रही है, वह है बेहतरीन और दिलचस्प कहानी. अगर ‘दृश्यम 3’ की कहानी इतनी अच्छी तरह से नहीं दिखाई गई होती, तो शायद यह इतनी सफल नहीं होती. फ्रेंचाइजी फिल्में दर्शकों को एक जानी-पहचानी कहानी की दुनिया से जोड़ती हैं, लेकिन फिल्म की सफलता आखिरकार उसके कंटेंट पर निर्भर करती है. फिल्म ‘आवारापन’ फ्लॉप रही, लेकिन ‘आवारापन 2′ इमरान हाशमी की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है. यहां फ्रेंचाइजी से दर्शकों की पहचान और जुड़ाव ने फिल्म को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.’

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की सुपरहिट फ्रैंचाइज फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

  • धुरंधर द रिवेंज: 1,813 करोड़ रुपये
  • दृश्यम 3: 490 (कमाई जारी है)
  • बॉर्डर 2: 450 करोड़ रुपये
  • धमाल 4: 230 करोड़ रुपये
  • आवारापन 2: 213 करोड़ रुपये
  • वेलकम टू द जंगल: 193 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2: 148 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola