Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पहले जलाया… अब दफनाएंगे’ Bharti Singh का शैतानी गुड़िया से दोबारा सामना

Bharti Singh with Labubu Doll: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर से लबुबू डोल की वजह से परेशान हो गई है, जिसे अब वह सैकड़ों किलोमीटर दूर दफना कर आएंगी। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 13, 2025 15:23
Share :

Bharti Singh with Labubu Doll: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह इस समय लबुबू डोल की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही लबुबू डोल को शापित शैतानी गुड़िया बता कर जला दिया था। लेकिन इस गुड़िया ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और फिर से उनके पास वापस आ गई, जिसे देखकर भारती सिंह के होश उड़ गए। भारती सिंह ने जहां पहले इस शैतानी गुड़िया को जलाया, वहीं अब वह उसे दफनाएंगी। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि अब वह इस लबुबू डोल को उससे सैकड़ों किलोमीटर दूर लोनावला में दफना देंगी।

अपने नए व्लॉग में भारती ने अपने पॉडकास्ट के कुछ बिहाइंड द सीन्स शेयर किए, जहां वो और उनके पति, हर्ष लिंबाचिया, राज कुंद्रा समेत कई गेस्ट दिखाई दे रहे हैं। वहीं पॉडकास्ट के सेट पर भारती के होश तब उड़ गए जब उन्होंने राज कुंद्रा के हाथ में लबुबू डोल देखी। अधिक जानकारी के लिए देखें E24 का ये वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2025 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola