Netflix Trending Series: डेटिंग ऐप्स के जमाने में प्यार की असली परिभाषा तलाशती नई तमिल वेब सीरीज ‘#लव’ (#Love) इस वक्त नेटफ्लिक्स (Netflix) पर जमकर ट्रेंड कर रही है. अर्जुन दास (Arjun Das) और ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Lekshmi) स्टारर 6 एपिसोड्स की यह सीरीज लव, रोमांस और टेक्नोलॉजी के मजेदार कॉम्बिनेशन पर बेस्ड है. 2 अक्टूबर को रिलीज होते ही यह शो भारत में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है. अगर आप मॉडर्न रिलेशनशिप्स और लव एल्गोरिदम पर कुछ कूल देखना चाहते हैं, तो यह मस्ट-वॉच है.
डेटिंग ऐप्स बनी यूनिक स्टोरी
सीरीज की कहानी दो ऐसे यूनिक कैरेक्टर्स की है जिन्होंने अपनी-अपनी सोच से डेटिंग ऐप्स बनाए हैं. लड़की जहां प्यार को लेकर पूरी तरह प्रैक्टिकल है, वहीं लड़का बेहद पैशनेट और इमोशनल है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों एक-दूसरे का ऐप खुद टेस्ट करते हैं और देखते हैं कि असली जिंदगी में प्यार कैसे काम करता है.
प्यार या कम्पैटिबिलिटी की जंग
बालाजी मोहन के डायरेक्शन और निर्मल विलियम्स की लिखी इस कहानी का मुख्य मुद्दा यह है कि आज के डिजिटल दौर में कनेक्शन कैसे बदलते हैं. पूरी सीरीज में अर्जुन और ऐश्वर्या इसी सवाल का जवाब ढूंढते नजर आते हैं कि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए आखिरकार क्या ज्यादा जरूरी है—सिर्फ प्यार या फिर कम्पैटिबिलिटी?
नेटफ्लिक्स पर 5 भाषाओं में मौजूद
सौंदर्या रजनीकांत के प्रोडक्शन में बनी यह तमिल सीरीज पैन-इंडिया ऑडियंस के लिए उपलब्ध है. नेटफ्लिक्स पर इसे तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकता है. रिलीज के साथ ही दर्शकों से इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
अर्जुन दास का वर्कफ्रंट
अर्जुन दास के करियर की बात करें तो वे हाल ही में निग्नेश श्रीकांत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन्स मोर’ (Once More) में लीड रोल निभाते नजर आए थे. उस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस अदिति शंकर (Aditi Shankar) मुख्य भूमिका में थीं.
ऐश्वर्या लक्ष्मी का हालिया प्रोजेक्ट
दूसरी ओर, ऐश्वर्या लक्ष्मी को आखिरी बार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘आशा’ (Asha) में देखा गया था. इस क्रिटिकली एक्लेम्ड प्रोजेक्ट में उनके साथ दिग्गज एक्ट्रेस उर्वशी और जोजू जॉर्ज (Joju George) जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.