Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपनी मां की जयंती पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर भावुक पोस्ट शेयर किया. बिग बी ने कहा कि उनके मां की छवि हमेशा दिल में बसी हुई है.

Amitabh Bachchan: दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी मां तेजी बच्चन को उनके जन्मदिन पर याद किया. बिग बी ने अपने नए ब्लॉग पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां को प्रेरणा, साहस और धैर्य की मिसाल बताया. 12 अगस्त को अपनी मां की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने लिखा, “मां का जन्म दिवस! हमारी प्रेरणा, हमारा मनोबल!”

Amitabh Bachchan blog

मां को लेकर भावुक हुए बिग बी

आगे बिग बी ने लिखा, “तस्वीर नहीं लगाएंगे! क्यूँकि, जिनकी छवि ह्रदय में सदा रही हो, उसे यहाँ कैसे अंकित किया जा सकता है!” बता दें कि बिग बी की मां तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त 1914 को लायलपुर (अब पाकिस्तान) में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उनका मूल नाम तेजवंत कौर सूरी था.

---विज्ञापन---
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन की मां

अमिताभ बच्चन के जीवन में उनकी मां का अहम योगदान रहा. तेजी बच्चन ने 1941 में मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन से शादी की थी और वे मशहूर कवि से जुड़े साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी अपनी पहचान रखती थीं. वे एक थिएटर कलाकार भी थीं और उन्होंने कई स्टेज नाटकों में हिस्सा भी लिया था.

amitabh mother

2007 में हुआ था निधन

बिग बी की मां तेजी बच्चन ने गायन और अभिनय का शौक था. उन्होंने शेक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’ के हिंदी रूपांतरण में अभिनय भी किया था. तेजी बच्चन का निधन 21 दिसंबर 2007 को मुंबई में 93 साल की उम्र में हुआ था. उनका निधन उनके पोते अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी के कुछ ही महीनों बाद हुआ था. बिग बी अक्सर अपनी मां और पिता जी को याद करते हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Aug 12, 2026 02:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola