Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 Trailer OUT: ‘बिग बॉस 20’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान खान इस बार बदलेंगे सबसे बड़ा नियम

Bigg Boss 20 Trailer OUT: रियालिटी शो 'बिग बॉस 20' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है. होस्ट सलमान खान ने शो में एक अनोखे नियम का ऐलान किया है, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है.

Bigg Boss 20 Trailer OUT: देश के सबसे पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को लेकर ऑडियंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. मेकर्स ने आखिरकार ‘बिग बॉस 20’ का धमाकेदार ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है. सलमान खान एक बार फिर से शो को होस्ट करते नजर आएंगे. इस बार मेकर्स खेल का सबसे बड़ा नियम बदलने की तैयारी में हैं, जिससे घर के अंदर का रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा. नए सीजन का यह नया ट्विस्ट खिलाड़ियों के पूरे गेमप्लान को बदल कर रख देगा.

ट्रेलर में दिखा सलमान खान का स्वैग

जारी किए गए नए ट्रेलर की शुरुआत दो लड़ाकों के बीच जंग से होती है, जिसे बीच में रोकते हुए सलमान खान की धमाकेदार एंट्री होती है. इसके बाद सलमान अपने परिचित अंदाज में कहते हैं कि इस बार बिग बॉस में सभी को ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ मिलेगा, जो खेल के पूरे समीकरण को बदलने वाला है.

---विज्ञापन---

‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का अनोखा ट्विस्ट

शो का यह नया नियम इशारा करता है कि बेघर होने की कगार पर पहुंचे प्रतिभागियों को एक अतिरिक्त मौका मिल सकता है. हालांकि, यह जीवनदान कंटेस्टेंट्स को कब, कैसे और किस कीमत पर दिया जाएगा, यही इस सीजन का सबसे बड़ा सस्पेंस और दिलचस्प मोड़ साबित होने वाला है.

20वें सीजन पर बिजनेस हेड की बात

20वें ऐतिहासिक सीजन की उपलब्धि पर बात करते हुए जियोस्टार (JioStar) के हिंदी व इंग्लिश एंटरटेनमेंट हेड आलोक जैन ने कहा कि 20 सीजन पूरे करना किसी भी रियलिटी शो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. बिग बॉस ने हर साल खुद को साबित किया है और दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखी है.

सलमान खान ने दी अपनी प्रतिक्रिया

नए नियम पर अपनी बात रखते हुए होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने कहा कि बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है, लेकिन इस बार खेलने का पूरा तरीका ही बदल जाएगा. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘जीवनदान’ शब्द जितना सीधा दिखता है, घर के अंदर इसका असर उतना आसान नहीं होने वाला है.

---विज्ञापन---

कब और कहां होगा प्रीमियर?

फैंस के बीच शो की स्टारकास्ट और घर के सदस्यों को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है. यह नया सीजन 6 सितंबर से कलर्स (Colors TV) चैनल और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Aug 12, 2026 03:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola