Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Devoleena Bhattacharjee के बेटे के धर्म उठे सवाल, तलाक की हुई भविष्यवाणी ! छलका गोपी बहू का दर्द!

टीवी की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि अब ट्रोलर्स उनके और उनके पति शाहनवाज शेख से ज्यादा उनके मासूम बेटे जॉय को निशाना बनाते हैं। बेटे के धर्म और उनकी शादी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों से देवोलीना काफी आहत हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 9, 2026 17:03
Share :
Devoleena Bhattacharjee

टीवी की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी एक बार फिर ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया कि अब ट्रोलर्स उनके और उनके पति शाहनवाज शेख से ज्यादा उनके मासूम बेटे जॉय को निशाना बनाते हैं। बेटे के धर्म और उनकी शादी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों से देवोलीना काफी आहत हैं। देवोलीना ने बताया कि अलग-अलग धर्म से होने के कारण शादी के वक्त उन्हें और शाहनवाज को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, दोनों एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और अलग-अलग त्योहार भी मनाते हैं। अब ट्रोलर्स उनकी शादी को लेकर तलाक की भविष्यवाणी करते हैं और उनके बेटे के धर्म को लेकर सवाल उठाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ लोग उनके बेटे के धर्म को लेकर सवाल करते हैं, जबकि कुछ दावा करते हैं कि उनका तलाक होने वाला है। देवोलीना के मुताबिक, अपने बच्चे को लेकर ऐसी बातें सुनना किसी भी मां के लिए बेहद तकलीफदेह है। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद बच्चे से जुड़ी गलत बातें उन्हें अंदर तक दुख पहुंचाती हैं। बता दें कि देवोलीना और शाहनवाज ने 14 दिसंबर 2022 को कोर्ट मैरिज की थी। शादी के करीब दो साल बाद दोनों ने बेटे जॉय का स्वागत किया। अब बेटे को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर देवोलीना का दर्द सामने आया है।

First published on: Sep 09, 2026 05:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola