Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर ट्रीटमेंट पर खुलकर बोलीं Dipika Kakar, व्लॉग में बयां किया हाल-ए-दिल! बयान हो रहा वायरल!

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ ने बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कमजोरी, थकान और उल्टी जैसी परेशानियों के बीच वजन कम करना उनकी प्राथमिकता नहीं थी। सोशल मीडिया पर बढ़े वजन को लेकर किए गए कमेंट्स उन्होंने पढ़े, लेकिन उस वक्त उनका पूरा फोकस सेहत और परिवार पर था। दीपिका ने कहा कि वह सुपरवुमन नहीं हैं और तबीयत खराब होने पर आराम करती हैं। उनकी बातों ने फैंस को भावुक कर दिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 13, 2026 16:28
Share :
Dipika Kakar

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। ट्रीटमेंट के बीच उनकी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। कभी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आराम करना पड़ता है, तो कभी थोड़ा बेहतर महसूस होने पर वह खुद को तैयार कर नॉर्मल रूटीन में लौटने की कोशिश करती हैं। अब दीपिका ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बीमारी के दौरान बदलती बॉडी और बॉडी शेमिंग को लेकर खुलकर बात की है। दीपिका ने बताया कि कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें कमजोरी, थकान और उल्टी जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे वक्त में उनका फोकस वजन कम करने या अच्छा दिखने पर नहीं था। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर कमेंट किए, जिन्हें उन्होंने पढ़ा भी। हालांकि, उस समय उनकी हालत ऐसी नहीं थी कि वह इन बातों पर ध्यान दे पातीं। एक्ट्रेस ने कहा कि बीमारी के दौरान वह मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को आगे बढ़ाने की स्थिति में नहीं थीं। उन्होंने साफ किया कि वह कोई सुपरवुमन नहीं हैं। जिस दिन तबीयत खराब होती है, वह आराम करती हैं और जब थोड़ा बेहतर महसूस होता है, तो तैयार होकर खुद को नॉर्मल महसूस कराने की कोशिश करती हैं। दीपिका का कहना है कि जिंदगी में मायने न रखने वाले लोगों की बातों पर दुखी होने के बजाय खुद की सेहत और परिवार पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। उनकी इस सोच ने फैंस का दिल छू लिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2026 04:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola