Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

गुस्से से तिलमिलाए Salman Khan! “मैं जेल गया हूं…” भूख..खाने..पर बोले भाईजान! जानिए पूरा मामला

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने यंग और स्काउट की जमकर क्लास लगाई। काजी को खाना देने के तरीके पर स्काउट को फटकारते हुए भाईजान ने कहा कि जेल में भी मग में अच्छे से खाना दिया जाता है। वहीं, अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए काजी भावुक होकर रो पड़े। सलमान ने घरवालों को समझाया कि किसी की सेहत और कमजोरी का मजाक बनाना गलत है। गेम से ज्यादा इंसानियत जरूरी है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 12, 2026 16:33
Share :
Salman Khan

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। भाईजान ने जहां घरवालों को दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से मिलवाया, वहीं यंग और स्काउट की जमकर क्लास भी लगाई। सलमान ने दोनों को उनके बड़े-बड़े दावों की याद दिलाते हुए काजी के साथ उनके बर्ताव पर सवाल उठाए। दरअसल, स्काउट ने काजी को जिस तरह खाना दिया, उसे देखकर सलमान भड़क गए। उन्होंने स्काउट को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी को खाना देना सिर्फ फॉर्मेलिटी नहीं, बल्कि उसकी इज्जत और जरूरत का ख्याल रखना भी जरूरी है। इसी दौरान सलमान ने जेल में रहने का अपना अनुभव साझा किया और कहा कि वहां भी मग में अच्छे से खाना दिया जाता है। उन्होंने स्काउट के तरीके पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपने तो जैसे खाना दिया, वैसे कुत्ते को भी नहीं देते। वहीं, अपनी तबीयत और बीमारी का जिक्र करते हुए काजी भी भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इस पर सलमान ने घरवालों को समझाया कि किसी की सेहत को नजरअंदाज करना या उसकी कमजोरी का मजाक बनाना गलत है। उन्होंने यंग और स्काउट को भी काजी के साथ अपने व्यवहार पर सोचने की नसीहत दी। सलमान की बातों से साफ हो गया कि गेम में जीतने की कोशिश अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत और दूसरों की इज्जत से समझौता नहीं किया जा सकता।

First published on: Oct 12, 2026 04:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola