Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख खान के बर्थडे पर करीना कपूर का बड़ा सरप्राइज, ‘किंग’ में साथ डांस करने का दिया हिंट

Kareena Kapoor Post On Shah Rukh Khan birthday: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने खास पोस्ट शेयर कर फिल्म 'किंग' में डांस नंबर करने का हिंट दिया है. बेबो ने लिखा- "चलो साथ में डांस करते हैं", जिससे फैंस के बीच दोनों की ऑन-स्क्रीन री-यूनियन को लेकर बज बन गया है.

Kareena Kapoor Post On Shah Rukh Khan birthday
Kareena Kapoor Post On Shah Rukh Khan birthday

Kareena Kapoor Post On Shah Rukh Khan birthday: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 61वें जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को एक और धमाकेदार सरप्राइज मिला है! लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए लेडी सुपरस्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सोशल मीडिया पर इस बात का हिंट दे दिया है कि वह शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) में नजर आएंगी. करीना ने बर्थडे विश करते हुए एक डांस नंबर की तरफ इशारा किया है, जिसके बाद बेबो और एसआरके के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर दिया डांस नंबर का हिंट

शाहरुख खान को 61वें जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर की. कैप्शन में करीना ने लिखा- “जन्मदिन मुबारक हो किंग, हमेशा के राज्य शासक, चलो साथ में डांस करते हैं.” उनके इस पोस्ट ने साफ इशारा कर दिया है कि वह फिल्म ‘किंग’ में एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी.

---विज्ञापन---

डॉन और बिल्लू के बाद फिर दिखेगा बेबो का जलवा

यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर, शाहरुख खान की किसी फिल्म में स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी. इससे पहले वह ‘डॉन’ के सुपरहिट गाने ‘ये मेरा दिल’ और ‘बिल्लू’ के गाने ‘मारानी थारी’ में अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं.

अशोका और रा.वन जैसी शानदार फिल्मों में रही है जोड़ी

करीना कपूर और शाहरुख खान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों को भाती रही है. दोनों ने ‘अशोका’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘रा.वन’ जैसी बड़ी और यादगार फिल्मों में एक साथ काम किया है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है किंग

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ‘किंग’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

---विज्ञापन---

24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

शाहरुख खान की इस मच-एंटीसिपेटेड फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय की जा चुकी है. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

First published on: Nov 02, 2026 07:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो