Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर ने चुना 75 साल का जीवनसाथी, सगाई का वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के औरैया में 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत और 75 साल के रामसुगर की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. परिवार ने जल्द ही दोनों की शादी होने की बात कंफर्म की है.

blogger rani rajput gets engaged
blogger rani rajput gets engaged

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसी अजब-गजब और शॉकिंग लव स्टोरी सामने आई है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत (Rani Rajput) और 75 साल के बुजुर्ग रामसुगर (Ram Sugar) की प्रेम कहानी ने इंटरनेट पर गदर मचा रखा है. बेटी की दोस्त पर आए दिल और दोनों की सगाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही तहलका मच गया. प्यार में उम्र की सारी सीमाएं पार करने वाली इस अनोखी कहानी को लेकर हर तरफ चर्चों का बाजार गर्म है.

कैसे परवान चढ़ी रामसुगर और रानी की लव स्टोरी?

रामसुगर औरैया के सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले हैं, जबकि 30 साल की रानी राजपूत सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर की रहने वाली हैं. रानी अक्सर रामसुगर के घर जाया करती थीं क्योंकि उनकी बेटी राधा (जो खुद एक यूट्यूबर हैं) रानी की पक्की दोस्त थीं.

---विज्ञापन---

वीडियो शूटिंग के दौरान बढ़ी नजदीकियां?

रानी और राधा अक्सर मिलकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट किया करती थीं. इसी दौरान रामसुगर की मुलाकातें रानी से बढ़ने लगीं. मुलाकातों का यह सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और दोनों ने उम्र के फासलों को दरकिनार कर दिया.

ब्यूटी पार्लर में हुई सगाई का वीडियो वायरल

करीब सात साल पहले रामसुगर की पत्नी का निधन हो गया था. अब खबरों के मुताबिक, औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में दोनों की चुपचाप सगाई हो गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बेटी राधा ने की सगाई की पुष्टि

रामसुगर की बेटी और रानी की दोस्त राधा ने खुद बताया कि करीब एक हफ्ते पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता और रानी की सगाई हुई है. परिवार का कहना है कि दोनों बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं.

सोशल मीडिया पर जनता के मजेदार रिएक्शन

इस अनोखी सगाई का वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर भूचाल आ गया है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां कुछ लोग इसे ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती’ का टैग दे रहे हैं, वहीं कई लोग इस पर जमकर मजे लेते हुए हैरान नजर आ रहे हैं.

First published on: Oct 16, 2026 07:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो