Elvish Yadav on Tejasswi Prakash Fight: टीवी के रियलिटी शो स्टार और एक्टर एल्विश यादव एक बार फिर खबरों और विवादों में आ गए हैं। इन दिनों एल्विश रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और कंटेंट क्रिएटर आरुष भोला के साथ मेंटर की कुर्सी पर विराजमान हैं. टीवी के कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में एक-दूसरे को दोस्त कहने वाले एल्विश और तेजस्वी अब आमने-सामने आ गए हैं. दरअसल, ‘प्लेग्राउंड 5’ के आने वाले एक एपिसोड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश और तेजस्वी लड़ाई करते दिख रहे हैं. इस मामले पर एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने तेजस्वी प्रकाश संग अपने झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है.
कैसे हुई विवाद की शुरुआत?
‘प्लेग्राउंड 5’ के वायरल वीडियो क्लिप में एल्विश यादव एक तीखी बहस के दौरान अपनी को-मेंटर तेजस्वी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. वीडियो में तेजस्वी और एल्विश दोनों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है. वीडियो में एल्विश ने अपनी टीम के सदस्यों के खराब परफॉर्मेंस पर कमेंट करते हुए कहा, ‘लड़कियां भी गाड़ी एकदम सही चला रही हैं.’ इस पर तेजस्वी ने आपत्ति जताते हुए उन्हें बीच में टोका और एल्विश को खरी-खोटी सुनाई. लेकिन इस बीच एल्विश ने गुस्से में तेजस्वी को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए चुप रहने के लिए कहा. एल्विश के इस रवैये पर तेजस्वी को गुस्सा आया और उन्होंने जवाब दिया, ‘तुम मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते.’
Sanskari #ElvishYadav abusing his co mentor #TejasswiPrakash
— Masoom si Poonam (@kaleshi_kido) September 3, 2026
For what’s reason??
She said “aap ese gali nhi de sakte contestant ko aap mentor h”
But CHHOTI SOCH KE elvish ko ye baat buri lag gae 🤏🏼 pic.twitter.com/e16MgMigOQ
एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग एल्विश यादव को ट्रोल करने लगे. इस बीच एल्विश ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी. एल्विश ने तेजस्वी पर एपिसोड का वीडियो लीक करने का आरोप लगाया और लिखा, ‘अगर कोई नेशनल टीवी पर मेरे बारे में ‘लड़का-लड़की’ वाली कहानी गढ़ने की कोशिश करेगा, तो मुझे यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं है और सच कहूं तो किसी को भी नहीं होना चाहिए. हर बात में जेंडर का मुद्दा उठाना ठीक नहीं है. मैंने हालात को देखते हुए ही जवाब दिया था. झूठे इंटरव्यू देना और मेरे फैंस के बारे में अपमानजनक बातें करना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. सिर्फ अपनी शान दिखाने या दूसरे को गलत साबित करने के लिए सेट से वीडियो लीक करना भी गलत है.’
If someone tries to create a “boy-girl” narrative about me on national television, I’m not okay with it and honestly, no one should be. Dragging a gender angle into everything is not cool.
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) September 3, 2026
I responded in the language that the situation deserved.
Giving false interviews and…
तेजस्वी प्रकाश पर भड़के एल्विश
एल्विश ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं आपको (तेजस्वी प्रकाश) बेहतर इन्वेस्टमेंट प्लान दूंगा ताकि आपका पैसा सही जगह लगे। इसे आप पीआर पर बर्बाद न करें. मैंने सीख लिया है कि किसे कितनी अहमियत मिलनी चाहिए. अगर अपने लिए और अपने फैंस के लिए आवाज उठाना गलत समझा जाता है, तो मुझे ‘गलत’ होने से कोई आपत्ति नहीं है. जो गलत है, वो गलत है. सच कहूं तो, हर जगह फेमिनिज्म का मुद्दा उठाना सही नहीं है. अगर आप सचमुच फेमिनिस्ट हैं, तो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करें और इसकी शुरुआत खुद को सशक्त बनाने से करें.’