Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

खतरे में Badshah और Isha Rikhi का रिश्ता, टूटने की कगार पर 4 महीने की शादी ? इमोशनल पोस्ट Viral !

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने म्यूजिक नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि शादी के कुछ महीनों बाद ही बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन शुरू हो गई है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 23, 2026 16:30
Share :
Badshah-Isha Rikhi

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने म्यूजिक नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि शादी के कुछ महीनों बाद ही बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के रिश्ते में अनबन शुरू हो गई है। दोनों की सेपरेशन और तलाक की खबरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बता दें कि बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है। दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़ी ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। हालांकि, ईशा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बादशाह को अपना पति बताया था, जिसके बाद उनकी मां पूनम रिखी ने भी शादी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। अब ईशा रिखी के एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ईशा ने एक फोटो-कोलाज वीडियो शेयर किया, जिसमें बादशाह के साथ उनके खूबसूरत पल, शादी की झलकियां और कुछ इमोशनल तस्वीरें नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।” इसके साथ उन्होंने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए। ईशा के इस पोस्ट को देखकर कई फैंस ने इसे रिश्ते में परेशानी का संकेत माना, जबकि कुछ लोगों ने इसे तलाक की अफवाहों से जोड़ दिया। हालांकि, बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर कपल की शादी को लेकर चर्चाएं जारी हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो। वहीं, सच्चाई का पता कपल के बयान के बाद ही चल पाएगा।

First published on: Jul 23, 2026 04:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola