बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। आमतौर पर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली आलिया ने इस बार शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर चिंता जताते हुए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया। आलिया ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ, उसे देखकर उनका दिल टूट गया। खासकर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और हिंसा की तस्वीरों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। हालांकि उन्होंने छात्रों की हिम्मत और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि बदलाव की शुरुआत हमेशा अपनी आवाज उठाने से होती है। अपने पोस्ट में आलिया ने कहा कि हर छात्र के पीछे सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और वर्षों की मेहनत छिपी होती है। उन्होंने कहा कि ये छात्र केवल अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक, युवाओं की यह बहादुरी सभी को प्रेरित करती है और समाज को उनकी आवाज गंभीरता से सुननी चाहिए। इससे पहले सलमान खान भी छात्रों के समर्थन में पोस्ट कर चुके हैं। वहीं प्रकाश राज, शबाना आजमी और स्वरा भास्कर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है। फिलहाल NEET पेपर लीक का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और बॉलीवुड सितारों का समर्थन इस बहस को और तेज कर रहा है।
---विज्ञापन---
Alia Bhatt Left Heartbroken। कपूर बहू ने सुनाया दुखड़ा! बच्चों की चिंता में ‘गंगुबाई’ ! जानिए पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। आमतौर पर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली आलिया ने इस बार शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य पर चिंता जताते हुए एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया।
First published on: Jul 23, 2026 03:46 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola