Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

90s Bollywood Trend That’s Taking Over Hollywood। दुनिया भर में छाई ‘Chunni’ ! जानिए पूरा मामला

हॉलीवुड की सुपरमॉडल्स और ए-लिस्ट सेलिब्रिटीज़ इन दिनों गले में स्टोल कैरी कर नए फैशन ट्रेंड को बढ़ावा दे रही हैं। हाल ही में केंडल जेनर, हेली बीबर और बेला हदीद के कई लुक्स में स्टोल या स्कार्फ स्टाइलिंग देखने को मिली, जिसे फैशन एक्सपर्ट्स इस सीजन का बड़ा ट्रेंड मान रहे हैं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 22, 2026 19:03
Share :
Kareena Kapoor

हॉलीवुड की सुपरमॉडल्स और ए-लिस्ट सेलिब्रिटीज़ इन दिनों गले में स्टोल कैरी कर नए फैशन ट्रेंड को बढ़ावा दे रही हैं। हाल ही में केंडल जेनर, हेली बीबर और बेला हदीद के कई लुक्स में स्टोल या स्कार्फ स्टाइलिंग देखने को मिली, जिसे फैशन एक्सपर्ट्स इस सीजन का बड़ा ट्रेंड मान रहे हैं। हालांकि, भारतीय फैशन प्रेमियों का कहना है कि यह स्टाइल नया नहीं, बल्कि 90 के दशक के बॉलीवुड फैशन की वापसी है। बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां दशकों पहले इस स्टाइल को अपने आइकोनिक लुक्स का हिस्सा बना चुकी हैं। करिश्मा कपूर ने फिटेड कुर्ती और चूड़ीदार के साथ गले में दुपट्टा पहनकर एथनिक फैशन को नया अंदाज दिया था। वहीं, फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां में करीना कपूर का पीच आउटफिट और सीक्विन दुपट्टा आज भी फैशन लवर्स के बीच लोकप्रिय है। माधुरी दीक्षित ने दिल तो पागल है में क्रॉप टॉप, स्कर्ट, सलवार-सूट और लहंगे के साथ स्टोल स्टाइलिंग को बेहद खूबसूरती से अपनाया था। वहीं, काजोल और ऐश्वर्या राय ने भी फिटेड कुर्तियों के साथ गले में दुपट्टा कैरी कर अपने लुक्स को क्लासी और एलीगेंट बनाया। आज हॉलीवुड में जिस स्टोल ट्रेंड की चर्चा हो रही है, उसकी झलक बॉलीवुड की 90 के दशक की फिल्मों में पहले ही देखने को मिल चुकी थी। यही वजह है कि फैशन प्रेमी इसे पुराने ट्रेंड की स्टाइलिश वापसी मान रहे हैं।

First published on: Jul 22, 2026 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola